वाराणसी मंडल के बनारस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, रेलवे बोर्ड श्री शैलेन्द्र सिंह ने अपने निरीक्षण का आरंभ

  • Country
  • December 22, 2025
  • 0 Comments

वाराणसी 22 दिसंबर,2025; कार्यकारी निदेशक कॉरपोरेट समन्वय(EDCC),रेलवे बोर्ड श्री शैलेन्द्र सिंह ने आज 22 दिसम्बर,2025 को प्रातः वाराणसी मंडल के बनारस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन,अपर मंडल रेल प्रबंधक(इंफ्रा)श्री अजय सिंह,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्री शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय)श्री विकास कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm)श्री अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य)श्री पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय समेत स्टेशन के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यकारी निदेशक कॉरपोरेट समन्वय(EDCC),रेलवे बोर्ड श्री शैलेन्द्र सिंह ने अपने निरीक्षण का आरंभ प्लेटफॉर्म सं 8 पर स्थित पार्सल एवं बुकिंग कार्यालय से किया। उन्होंने पार्सल कार्यालय में रखे पार्सलों की गहन जांच की वजन का मिलान किया साथ ही कार्यालय से आने-जाने वाले पार्सलों ब्यौरा तथा पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने सामान्य यात्री हाल,सेकेंड इंट्री,वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया और रख-रखाव एवं फर्नीचर बदलने के विषय मे संबंधित को दिशा निर्देश दिया। इसके बाद वे पैदल उपरिगामी पुल से बनारस स्टेशन यार्ड का निरीक्षण करते हुए प्लेटफॉर्म सं 1 पर पहुंचे और प्लेटफॉर्म पर स्थित पे एण्ड यूज,फूड एवं कैटरिंग स्टॉलों,सर्कुलेटिंग एरिया,पार्किंग तथा स्टेशन पर स्थापित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर बनारस स्टेशन पर वाणिज्यिक प्रबंधन, परिचालनिक प्रबंधन, स्वच्छता प्रबंधन तथा गैर लाभकारी उपक्रमों से आय प्राप्त करने तथा भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए रणनीतिक योजनाओं के अनुरूप विकास कार्य करने का निर्देश दिया।

  • Related Posts

    चौकाघाट में दीवारगिरने की घटना में NDRF का त्वरित एवं सफल रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ

    वाराणसी। चौकाघाट क्षेत्र में स्थानीय निवासियों से प्राप्त सूचना के अनुसार, एक नव-निर्माणाधीन भवन की दीवार समीप स्थित एक मकान पर गिर गई। यह स्थान एनडीआरएफ मुख्यालय, वाराणसी से लगभग…

    Read more

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी किसी भी दशा में अर्ह मतदाता छूटने न पाए, यह अवश्य सुनिश्चित किया जाए: मंडलायुक्त वाराणसी/जौनपुर।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 5 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 63 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 29 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 9 views

    • May 14, 2026
    • 11 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई उड़ान ! सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 13 views
    शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई उड़ान ! सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया