61 वर्षीय उमेश कुमार को अचानक बेचैनी और पेट में तेज दर्द , योगी सरकार में महिला कल्याण और बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य के सगे भाई उमेश कुमार की शनिवार दोपहर आगरा जिला अस्पताल में मौत

  • Country
  • December 22, 2025
  • 0 Comments

योगी सरकार में महिला कल्याण और बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य के सगे भाई उमेश कुमार की शनिवार दोपहर आगरा जिला अस्पताल में मौत हो गई। 61 वर्षीय उमेश कुमार को अचानक बेचैनी और पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। हालत बिगड़ने पर वह खुद स्कूटर चलाकर आगरा के जिला अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल पहुंचने के बाद उमेश कुमार को जांच के लिए ब्लड सैंपल देने की लाइन में खड़ा होना पड़ा। इसी दौरान उनकी तबीयत और बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काफी देर तक वह लाइन में खड़े रहे और समय पर चिकित्सकीय मदद नहीं मिल पाई। कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया और करीब 45 मिनट तक शॉक देकर बचाने की कोशिश की। बावजूद इसके उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

इस घटना के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि जब एक मंत्री के भाई को समय पर इलाज नहीं मिल सका, तो आम मरीजों की हालत क्या होती होगी। प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है

  • Related Posts

    चौकाघाट में दीवारगिरने की घटना में NDRF का त्वरित एवं सफल रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ

    वाराणसी। चौकाघाट क्षेत्र में स्थानीय निवासियों से प्राप्त सूचना के अनुसार, एक नव-निर्माणाधीन भवन की दीवार समीप स्थित एक मकान पर गिर गई। यह स्थान एनडीआरएफ मुख्यालय, वाराणसी से लगभग…

    Read more

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी किसी भी दशा में अर्ह मतदाता छूटने न पाए, यह अवश्य सुनिश्चित किया जाए: मंडलायुक्त वाराणसी/जौनपुर।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 5 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 63 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 29 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 9 views

    • May 14, 2026
    • 11 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई उड़ान ! सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 13 views
    शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई उड़ान ! सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया