पर्यावरण दिवस जागरूकता अभियान
पर्यावरण संरक्षण का स्तर बढ़ाएं, इस हेतु “प्रकृति से प्रेरित, भविष्य में पर्यावरण के संरक्षण हेतु”, विषय पर दिनांक 05.06.2026 को “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

जागरूकता अभियान कर्नल प्रवीण शर्मा द्वारा संचालित किया गया जिसमें सेना के कनिष्ठ अधिकारी, डी.पी.ओ चन्दौली, एवम् उपस्थित समाज के वयोवृद्ध नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की सहभागिता बढ़-चढ़ कर रही। पर्यावरण दिवस के अवसर पर “रामदास घाट” पर वृक्षारोपण करके सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रत्येक नागरिक एवम् एकत्रित हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के तरीकों व उनसे होने वाले लाभ और आने वाले भविष्य में अगली पीढ़ियों द्वारा संरक्षण के उपायों को अपनाने के तरीके बताए गए। पर्यावरण दिवस के मौके पर उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण किया एवं बढ़-चढ़ कर कार्यक्रम को सफल बनाया।








