Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

वाराणसी संघ के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय अंडर-20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन दिनांक 7 जून से 9 जून 2026 तक वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर, लोहता, वाराणसी के प्रांगण में किया जाएगा , इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 12 मंडलों से 150 से अधिक प्रतिभागी, प्रशिक्षक एवं अधिकारी प्रतिभाग करेंगे ,प्रतियोगिता का उद्घाटन 7 जून 2026 को शाम 5:30 बजे दयाशंकर मिश्र‘दयालु’राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ व माननीय अम्बरीश सिंह‘भोला’ मानद सदस्य वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी उ. प्र. सरकार के कर कमलों द्वारा होना सुनिश्चित हुआ है ,
प्रेसवार्ता के इस अवसर पर अमित पाण्डेय कार्यकारी महासचिव उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद, प्रखर शुक्ला (कोषाध्यक्ष – वाराणसी हैंडबॉल संघ), शुभम राय (विकास अधिकारी उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद) सहित आदि लोग उपस्थित रहें, इस प्रतियोगिता में वाराणसी, लखनऊ, हरदोई, बस्ती (संत कबीर नगर), मऊ, मुरादाबाद, गोरखपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद और संत रविदास नगर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी ,
प्रेसवार्ता में अमित पाण्डेय (कार्यकारी महासचिव उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद) ने बताया की यह ऐतिहासिक क्षण है कि जब एक ही एस. एन. पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट (श्यामा हैंडबॉल अकादमी) के 11 खिलाड़ियों का किसी 4th इंडो-नेपाल इंटरनेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 में प्रतिभाग करने के लिए एक साथ चयन हुआ है , इस ओपन अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्यामा हैंडबॉल अकादमी की पुरुष वर्ग की टीम 11 जून को नेपाल (पोखरा) के लिए रवाना होगी l प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कुल 11 खिलाड़ी रजनीश यादव (कप्तान), अंकित यादव, अनीश यादव , अजय यादव, आज़ाद यादव, आर्यन यादव, निर्भय पटेल, रितिक सरोज, निखिल यादव, सूर्य प्रकाश प्रजापति तथा हर्षित कुमार गुप्ता अपने कोच सूर्य भान एवं अमित कुमार पांडेय के साथ प्रस्थान करेंगे ,यह प्रतियोगिता 13 से 15 जून 2026 तक आयोजित होगी ,
धन्यवाद ज्ञापन दिया अमित पाण्डेय कार्यकारी महासचिव,उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ अध्यक्ष उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद

  • Related Posts

    भारत ने SAARC करेंसी स्वैप फ्रेमवर्क के तहत मालदीव के लिए 30 अरब (3,000 करोड़) रुपये निकालने की मंजूरी दे दी है।

    भारत ने SAARC करेंसी स्वैप फ्रेमवर्क के तहत मालदीव के लिए 30 अरब (3,000 करोड़) रुपये निकालने की मंजूरी दे दी है। माले में भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी।…

    Read more

    जिले में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए- सीएमओ दोनों व्यक्ति अपने घरों पर आइसोलेशन में रह रहे हैं

    वाराणसी। जिले में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जो बीएचयू के लैब में कार्यरत थे।दोनो व्यक्तियों द्वारा देश के अन्य प्रदेशों में भ्रमण किया गया है। इस समय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 3 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।