आकाश पटेल द्वारा गोमती ज़ोन में, कार्यरत विभिन्न कार्यालयों एवं थानों में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित

  • Country
  • December 22, 2025
  • 0 Comments

आज दिनांक 22.12.2025 को पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन श्री आकाश पटेल द्वारा गोमती ज़ोन में संचालित आईजीआरएस सेल में कार्यरत विभिन्न कार्यालयों एवं थानों में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।

सम्मानित किए गए अधिकारी/कर्मचारी निम्नवत् हैं—

1. का0 मुकेश कुमार (गोमती ज़ोन कार्यालय)
2. म0का0 सविता पटेल (गोमती ज़ोन कार्यालय)
3. गौरी विन्द (गोमती ज़ोन कार्यालय)
4. का0 संदीप कुमार गोंड (एसीपी कार्यालय, राजातालाब)
5. का0 लक्ष्मीनारायण गुर्जर (थाना फूलपुर)
6. का0 अनिल कुमार (थाना जंसा)
7. का0 विजय यादव (थाना बड़ागांव)
8. का0 आशीष कुमार (थाना मिर्जामुराद)
9. म0आ0 मंजू (थाना राजातालाब)
10. मु0आ0 सुनील कुमार (थाना कपसेठी)
11. का0 भीम कृष्ण (थाना सिंधौरा)

उपरोक्त कर्मचारियों द्वारा माह नवंबर 2025 में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण में किए गए उल्लेखनीय योगदान के फलस्वरूप गोमती ज़ोन द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा सभी सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा गया कि जनसमस्याओं का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ समाधान करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करते हुए आमजन का विश्वास बनाए रखा जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में कार्य के प्रति सकारात्मक सोच, प्रेरणा एवं उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

  • Related Posts

    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    वाराणसी। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मुकुल कुमार यादव ने वाराणसी स्थित श्यामा हैंडबॉल अकादमी का दौरा कर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से मुलाकात की। उनके आगमन पर अमित पाण्डेय…

    Read more

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ द्वारा 4th इंडो-नेपाल इंटरनेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 (पोखरा, नेपाल) में प्रतिभाग करने जा रही भारतीय हैंडबॉल टीम के सम्मान में आज वाराणसी पब्लिक स्कूल, लोहनता, वाराणसी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    • By admin
    • June 27, 2026
    • 4 views
    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    • By admin
    • June 24, 2026
    • 7 views
    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 5 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 7 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 12 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल