विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

वाराणसी। विश्व हैंडबॉल दिवस के उपलक्ष्य में इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर, लोहता में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिनमें श्यामा हैंडबॉल अकादमी, बड़ा लालपुर, काकलपुर हैंडबॉल क्लब, एस.एस. पब्लिक स्कूल बाबतपुर सहित अन्य टीमें शामिल रहीं।

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला श्यामा हैंडबॉल अकादमी एवं एस.एस. पब्लिक School के मध्य खेला गया, जिसमें श्यामा हैंडबॉल अकादमी ने 11-08 के स्कोर से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में श्यामा हैंडबॉल अकादमी के खिलाड़ी ऋतिक ने सर्वाधिक 5 गोल किए।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बड़ा लालपुर एवं काकलपुर हैंडबॉल क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें बड़ा लालपुर ने 15-09 के स्कोर से विजय प्राप्त की। इस मैच में बड़ा लालपुर के प्रिंस ने सर्वाधिक 6 गोल किए।

फाइनल मुकाबला श्यामा हैंडबॉल अकादमी एवं बड़ा लालपुर के मध्य खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में श्यामा हैंडबॉल अकादमी ने 12-11 के स्कोर से जीत हासिल कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में ऋतिक ने सर्वाधिक 4 गोल कर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर वाराणसी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या प्रियंका सिंह एवं उप-प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह उपस्थित रहे। विजेता टीमों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में श्यामा हैंडबॉल अकादमी ने प्रथम स्थान, बड़ा लालपुर ने द्वितीय स्थान तथा एस.एस. पब्लिक स्कूल बाबतपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

  • Related Posts

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    हैंडबॉल एसोसिएशन (इंडिया) ने उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव श्री अमित पाण्डेय (किशन) को भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम का हेड ऑफ डेलीगेशन (HOD) नियुक्त किया है। यह…

    Read more

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    उग्राखेड़ी, हरदा (पानीपत ) में आयोजित उग्राखेड़ी विमेंस ऑल इंडिया हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 में उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    • By admin
    • June 24, 2026
    • 2 views
    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 3 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 4 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 8 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 11 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 20 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान