भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ द्वारा 4th इंडो-नेपाल इंटरनेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 (पोखरा, नेपाल) में प्रतिभाग करने जा रही भारतीय हैंडबॉल टीम के सम्मान में आज वाराणसी पब्लिक स्कूल, लोहनता, वाराणसी के सभागार में सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील सिंह, विधायक, सैयदराजा (चंदौली) रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को किट वितरित कर आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

ज्ञातव्य है कि भारत एवं नेपाल के मध्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिता का यह चौथा सफल आयोजन है। इस वर्ष आयोजित 4th इंडो-नेपाल इंटरनेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन नेपाल के पोखरा में 13 से 15 जून 2026 तक किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु श्यामा हैंडबॉल अकादमी की पुरुष वर्ग की टीम आज नेपाल के लिए रवाना हुई। टीम में रजनीश यादव (कप्तान), अंकित यादव, अनीश यादव, अजय यादव, आज़ाद यादव, आर्यन यादव, निर्भय पटेल, रितिक सरोज, निखिल यादव, सूर्य प्रकाश प्रजापति एवं हर्षित कुमार गुप्ता शामिल हैं। खिलाड़ियों के साथ कोच सूर्य भान एवं अमित कुमार पाण्डेय भी टीम के साथ प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम में अमित पाण्डेय (कार्यकारी महासचिव, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद) ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करेगी तथा भारतीय हैंडबॉल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर एस. एन. पाण्डेय खेड़ा संस्थान ट्रस्ट (श्यामा हैंडबॉल अकादमी) की ट्रस्टी उपमा पाण्डेय, विद्यालय के अध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल, विद्यालय के उप-प्रबंधक शशिकांत गुप्ता , विद्यालय के कोषाध्यक्ष रामानन्द जायसवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह सहित खेल एवं शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें नेपाल के लिए रवाना किया गया।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    उग्राखेड़ी, हरदा (पानीपत ) में आयोजित उग्राखेड़ी विमेंस ऑल इंडिया हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 में उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता…

    Read more

    चौकाघाट में दीवारगिरने की घटना में NDRF का त्वरित एवं सफल रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ

    वाराणसी। चौकाघाट क्षेत्र में स्थानीय निवासियों से प्राप्त सूचना के अनुसार, एक नव-निर्माणाधीन भवन की दीवार समीप स्थित एक मकान पर गिर गई। यह स्थान एनडीआरएफ मुख्यालय, वाराणसी से लगभग…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 2 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 3 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 6 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 7 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 16 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 67 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली