अजय सिंह ने अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इन्फ्रा),वाराणसी का पदभार ग्रहण किया

वाराणसी 23 मई, 2025 : अजय सिंह ने आज दिनांक 23.05.2025 को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इन्फ्रा) का कार्यभार ग्रहण किया। इसके पूर्व अजय सिंह उत्‍तर मध्य रेलवे,प्रयागराज में सचिव महाप्रबंधक एवं उप महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। सिंह ने मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रयागराज से सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई किया है।

सिंह इंडियन रेलवे सर्विस आँफ सीविल इंजीनियर्स (IRSE) के 2005 बैच के अधिकारी हैं। आप ने उप मुख्‍य इंजीनियर/टीएमसी/झांसी, वरिष्‍ठ मंडल इंजीनियर/सेंट्रल/झांसी और उत्‍तर मध्‍य रेलवे के प्रयागराज और झांसी मंडल में मंडल इंजीनियर के रूप में कार्य किया है। आपने 2013 में उत्‍तर मध्‍य रेलवे में आने से पहले दक्षिण रेलवे में विभिन्‍न दायित्‍वों का निर्वहण किया है। आपने जापान में हाई स्‍पीड रेलवे और आस्ट्रिया में ट्रैक मशीन की कार्यप्रणाली के सम्‍बन्‍ध में प्रशिक्षण प्राप्‍त किया है, और 2011 में चक्रवात के बाद ट्रैक बहाली के कार्य को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए आप को रेल मंत्री पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। म‍थुरा-पलवल चौथी लाइन परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने में भी उनकी महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है।

आपने हाल ही में सम्पन्न महाकुंभ-2025 के आयोजन में क्षेत्रीय रेलवे ,रेलवे बोर्ड और स्थानीय जिला एवं पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अजय सिंह को आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों के गहन अनुभव के अलावा सामान्य प्रशासन में भी कार्य करने का गहन अनुभव है, आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच समान रूप से लोकप्रिय है।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 3 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 5 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 68 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 29 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 10 views

    • May 14, 2026
    • 11 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया