बनारस के गौरा कला में खूंखार तेंदुआ गांव में घुसकर युवक पर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप


डीएफओ संग वन विभाग की टीम पहुंची, पकड़ने की हो रही कोशिश

(

वाराणसी। चौबेपुर थाना अंतर्गत चिरईगांव गौरा कला स्थित नवापुरा गांव में आज सुबह घुस आए तेंदुए के आतंक से पूरा इलाका थर्रा उठा। इस दौरान स्थानीय युवक अमित मौर्य पर तेंदुए ने हमला कर उसे लहू लुहान कर दिया। अमित की जान लेने पर उतारू तेंदुए को भगाने के लिए जब ग्रामीणों ने घेरेबंदी कर शोर मचाया तो तेंदुआ उसे छोड़ कालोनी के रास्ते सुनसान स्थल पर जाकर छुप गया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। लोग अपने बच्चों को और परिजनों को घरों के अंदर कैद कर छत से तमाशा देखने लगे।

इसी बीच स्थानीय पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना के दो घंटे बाद मौके पर वन विभाग की डीएफओ स्वाति सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम पहुंच गई। लोगों ने बताया कि शुरुआती दौर में वन विभाग के कर्मचारियों के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए ना कोई संसाधन था ना उनके पास कोई सुरक्षा कवच। संभवत: सूचना का पता लगाने टीम पहुंची थी उसे वास्तव में तेंदुआ होने का आभास नहीं था। बाद में तेंदुआ एक करौंदा के पेड़ के नीचे छुप कर बैठा हुआ देखा गया तब वन विभाग के अधिकारियों के कान खड़े हो गए।

आनन फानन में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर संसाधन की मांग की गई और तेंदुआ को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू हो गया समाचार दिए जाने तक तेंदुआ वन विभाग की टीम के पकड़ से बाहर था और इलाके में लोग तेंदुए के डर से थर-थर कहां पर रहे थे। कुछ लोगों ने भागते हुए तेंदुए का वीडियो और फोटो बना लिया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। इस घटना से आसपास के इलाकों में भी हड़कंप मचा रहा। लोग अपने घर वालों को सूचित कर घर में ही छुपे रहने के लिए ताकीद करते देखे गए। इस घटना के बाद चिरईगांव के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया गया है।

बताया गया कि तेंदुए के हमले से घायल अमित मौर्य गुलाब के फूल का धंधा करता है आज सुबह वह अपने गुलाब की तुड़ाई करने खेतों में गया था। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने उसे पर हमला कर दिया जिसके चलते उसके बाएं कंधे और हाथ में जख्म के गहरे निशान हैं। आनन फानन में में बाइक पर लादकर उसे लेढूपुर ( आशापुर) स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया उसका इलाज चल रहा है। इधर घटनास्थल पर तमाशा बीनों की भारी भीड़ लगी हुई थी। वहां मौजूद एक वरिष्ठ रिपोर्टर ने बताया कि फिलहाल तेंदुआ एक पेड़ की छाया में बैठा हुआ है और वन विभाग की टीम उससे लगभग 500 मीटर दूर खड़ी होकर तेंदुएं पर नजर रख रही है।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    • By admin
    • June 27, 2026
    • 3 views
    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    • By admin
    • June 24, 2026
    • 6 views
    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 5 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 6 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 11 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल