एक राष्ट्र-एक चुनाव से विकास को मिलेगी गति, विकसित भारत के लिए यह जरूरी :- सुनील बंसल भारत माता की जय के उद्घोष से गूंजा रुद्राक्ष

एक राष्ट्र-एक चुनाव से विकास को मिलेगी गति, विकसित भारत के लिए यह जरूरी :- सुनील बंसल

भारत माता की जय के उद्घोष से गूंजा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर बार-बार चुनाव देश के विकास में बनते हैं स्पीड ब्रेकर
एक राष्ट्र, एक चुनाव से बढ़ेगी जवाबदेही, घटेगा खर्च और मिलेगा शासन को सुचारु कार्यकाल

वाराणसी, 11 मई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” लोकतंत्र को अधिक प्रभावी, व्यय-कुशल और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। इससे देश का विकास तेज होगा, राजनीति सीमित होगी और युवाओं को नये अवसर मिलेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि युवा इसे अभियान बनाकर जन-जन तक पहुंचाएं ताकि यह जनआंदोलन का रूप ले सके। वे सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित युवा टाउनहाल को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा लोकतंत्र को अधिक व्यवहारिक और व्यय-कुशल बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है, बशर्ते इसके कार्यान्वयन की योजना व्यापक विचार-विमर्श और सर्वसम्मति से की जाए। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से देश का विकास और जनकल्याण की योजनाएं बाधित होती हैं। पिछले 30 वर्षों में कोई ऐसा साल नहीं गया जिसमें देश के किसी न किसी राज्य में चुनाव न हुए हों। इससे प्रशासनिक मशीनरी बार-बार चुनाव कराने में व्यस्त रहती है, जिससे गुड गवर्नेंस और गरीब कल्याण के कार्य प्रभावित होते हैं। श्री बंसल ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से नीति-निर्माण में रुकावट आती है और पॉलिसी पैरालिसिस की स्थिति बनती है। इससे शासन की निरंतरता टूटती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई नया विचार नहीं है—1952 से 1967 तक देश में चार बार चुनाव एक साथ हुए हैं। वर्तमान सरकार ने इस दिशा में गंभीर पहल की है और उच्च स्तरीय समिति ने 62 राजनीतिक दलों से सुझाव मांगे, जिनमें से 47 दलों ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि यदि 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते, तो देश के सकल घरेलू उत्पाद में 1.5 प्रतिशत तक की वृद्धि संभव थी। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में ही लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए, जो देश के वित्तीय संसाधनों पर भारी बोझ है। एक साथ चुनाव होने से यह खर्च भी कम होगा और देश की ऊर्जा और धन का उपयोग विकास कार्यों में किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि चुनावी प्रचार के दौरान वायु और ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है, साथ ही बड़ी मात्रा में पोस्टर, बैनर और अन्य प्रचार सामग्री से पर्यावरण को भी नुकसान होता है। एक साथ चुनाव होने से इन सभी हानियों में कमी आएगी। इसके अलावा आमजन को बार-बार अपने काम से छुट्टी लेकर मतदान में भाग लेना पड़ता है, जिससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित होती है।

श्री बंसल ने कहा कि हर चुनाव में लाखों सरकारी कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई जाती है, जिससे उनके नियमित कार्य प्रभावित होते हैं। यदि सभी चुनाव एक साथ हों, तो यह समस्या एक बार में ही हल हो जाएगी और प्रशासनिक कार्यप्रणाली सुचारु रूप से चलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बार-बार लागू होने वाली आचार संहिता विकास कार्यों को बाधित करती है। एक साथ चुनावों से सरकार को पाँच वर्षों का स्पष्ट और निर्बाध समय मिलेगा जिससे योजनाएं समय पर पूरी हो सकेंगी और जनता को शीघ्र लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव से समाज में वैमनस्यता का माहौल बनता है। उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन मोदी जी या भाजपा का एजेंडा नहीं है, बल्कि यह देशहित का मुद्दा है। इससे लोगों को अधिक समय मिलेगा, देश का पैसा बचेगा और बचा हुआ पैसा देश के विकास में लगाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए हर उस स्पीड ब्रेकर को हटाना होगा जो हमारी विकास गति को धीमा करता है—चाहे वह बार-बार चुनाव हों या अन्य बाधाएं। सुनील बंसल ने युवाओं का आवाहन किया कि वे इस मुहिम को जन अभियान बनाएं और ज्यादा से ज्यादा छात्रों व युवाओं को इससे जोड़ें। उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन केवल एक विचार नहीं, बल्कि युवाओं की जिम्मेदारी है जिसे उन्हें जन आंदोलन में बदलना चाहिए। खचाखच भरे सभागार में युवा जोश से भरे थे और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर रहे थे।

*”भारत अब झुकने वाला नहीं”*

सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषयक युवा टाउनहाल को संबोधित करते हुए प्रारम्भ में ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि भारत अब झुकने वाला नहीं है, न ही रुकने वाला। यदि भारत को कोई छेड़ेगा, तो भारत अब उसे छोड़ने वाला नहीं है। यह संदेश भारत ने पूरी दुनिया को स्पष्ट रूप से दे दिया है।

कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का पूरा सभागार युवाओं से खचाखच भरा हुआ था और बार-बार ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज रहा था। युवाओं ने राष्ट्रभक्ति का ऐसा जज्बा दिखाया कि मानो उनकी आवाज पाकिस्तान तक पहुंच रही हो। राष्ट्रीय महामंत्री बंसल ने कहा कि आज का आयोजन एक विशेष परिस्थिति में हो रहा है। कुछ दिन पूर्व पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें कई मासूमों की जान गई। लेकिन अब पूरा देश देख रहा है कि हमारी जांबाज सेना उन आतंकवादियों को कैसे चुन-चुन कर जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि देशवासियों में जबरदस्त उत्साह और राष्ट्र के प्रति गर्व का भाव है। “पूरा देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना के साथ खड़ा है।” उन्होंने कहा कि अब हर भारतवासी चाहता है कि बार-बार होने वाले आतंकी हमलों पर स्थायी विराम लगे और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए। भारत ने यह साबित कर दिया है कि यह देश अब न तो झुकेगा और न ही चुप बैठेगा। जब भी कोई हमारी अस्मिता पर हमला करेगा, हम उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे।बंसल ने इस जोशीले माहौल में युवाओं से राष्ट्रहित में प्रस्तावित वन नेशन, वन इलेक्शन जैसे महत्त्वपूर्ण विचार को जनांदोलन में बदलने का आह्वान भी किया।

संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करेगा एक राष्ट्र-एक चुनाव : प्रो. बिहारी लाल

कार्यक्रम की अध्यक्षता संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव व्यवस्था देश के संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करेगी और बार-बार चुनावों से उत्पन्न रुकावटें समाप्त होंगी। उन्होंने इसे देश के सतत विकास और प्रभावी शासन के लिए आवश्यक बताया। विशिष्ट अतिथि पद्मभूषण प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि लंबे समय बाद देश में ऐसी सरकार आई है जो न केवल देशहित में सोचती है, बल्कि जनहित को भी सर्वोपरि रखती है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनावों से देश की वित्तीय, प्रशासनिक और नीतिगत स्थिरता प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो भी कार्य कर रही है, वह जनता के हितों को प्राथमिकता में रखकर कर रही है।

युवा टाउनहाल में अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका सिंह पटेल और रेनू सिंह ने भी युवाओं को संबोधित किया और राष्ट्रहित के इस अभियान में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं वंदे मातरम् गान के साथ हुआ, जबकि समापन “हर हर महादेव” के उद्घोष से हुआ। मुख्य अतिथि सुनील बंसल का स्वागत युवा उद्यमी दीपेश वशिष्ठ एवं डॉ. यश पांडे ने किया। प्रो. बिहारी लाल शर्मा का स्वागत राष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल यादव व रजत जायसवाल ने किया। पद्मभूषण देवी प्रसाद द्विवेदी का स्वागत अमन सोनकर ने किया, प्रियंका पटेल का सोनाली कनौजिया एवं रेनू सिंह का आकृति (कबड्डी खिलाड़ी) ने सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा शैलेंद्र मौर्य ने किया। कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’, महापौर अशोक तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, एमएलसी अश्विनी त्यागी, एम एल सी धर्मेन्द्र राय, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्राशुदत्त द्विवेदी, मनीष कपूर, मीना चौबे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेश सिंह, संदीप केशरी, आशुतोष पाल, राजेश राजभर, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, प्रियांशु तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, मधुकर चित्रांश, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, सहित हजारों की संख्या में युवा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व योग दिवस पर 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने पहड़िया मुखययालय में किया योगाभ्यास

    वाराणसी 95 बटालियन के मुख्यालय में 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस वर्ष के थीम *एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग* के उद्देश्य से 95 वहिनी सीआरपीएफ के जवानों…

    Read more

    दिल्ली पब्लिक स्कूल में चेंजमेकर्स डे का हुआ आयोजन जो की विगत 22 वर्षों से युवाओं के मन में प्रेरणा और उत्कृष्टता की भावना को पोषित करता आ रहा है!

    वाराणसी “चेंजमेकर्स डे” के एक विशेष संस्करण का आयोजन किया गया .दिल्ली पब्लिक स्कूल, वाराणसी ने एक बार पुनः यह सिद्ध कर दिया है कि वह न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    विश्व योग दिवस पर 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने पहड़िया मुखययालय में किया योगाभ्यास

    • By admin
    • June 22, 2025
    • 19 views
    विश्व योग दिवस पर 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने पहड़िया मुखययालय में किया योगाभ्यास

    दिल्ली पब्लिक स्कूल में चेंजमेकर्स डे का हुआ आयोजन जो की विगत 22 वर्षों से युवाओं के मन में प्रेरणा और उत्कृष्टता की भावना को पोषित करता आ रहा है!

    • By admin
    • June 19, 2025
    • 21 views
    दिल्ली पब्लिक स्कूल में चेंजमेकर्स डे का हुआ आयोजन जो की विगत 22 वर्षों से युवाओं के मन में प्रेरणा और उत्कृष्टता की भावना को पोषित करता आ  रहा है!

    गंगा में डूबने से बचाने वाले लोगों का सेना ने किया सम्मान, स्वच्छताकर्मियों समेत नेमी श्रद्धालुओं को बांटे पौधे किया अभिनंदन

    • By admin
    • June 9, 2025
    • 23 views
    गंगा में डूबने से बचाने वाले लोगों का सेना ने किया सम्मान, स्वच्छताकर्मियों समेत नेमी श्रद्धालुओं को बांटे पौधे किया अभिनंदन

    महेश्वरी समाज ने महेश नवमी पर निकाली भव्य कलश यात्रा, किया बाबा विश्वनाथ का रूद्राभिषेक

    • By admin
    • June 4, 2025
    • 23 views
    महेश्वरी समाज ने महेश नवमी पर निकाली भव्य कलश यात्रा, किया बाबा विश्वनाथ का रूद्राभिषेक

    मनुष्य जीवन में सुख, शांति, समृद्धि चाहता है तो उसे सत्संग अवश्य करना चाहिए – पूज्य संत बालक देवाचार्य जी महाराज

    • By admin
    • June 1, 2025
    • 27 views
    मनुष्य जीवन में सुख, शांति, समृद्धि चाहता है तो उसे सत्संग अवश्य करना चाहिए – पूज्य संत बालक देवाचार्य जी महाराज

    🛑 ब्रेकिंग न्यूज | अब्बास अंसारी की MLA सदस्यता रद्द, रविवार को विधानसभा दफ्तर खुलवाकर जारी हुआ आदेश

    • By admin
    • June 1, 2025
    • 28 views
    🛑 ब्रेकिंग न्यूज | अब्बास अंसारी की MLA सदस्यता रद्द, रविवार को विधानसभा दफ्तर खुलवाकर जारी हुआ आदेश