भारतीय सैनिकों की रक्षा के लिए भाजपा प्रदेश मंत्री ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर में कराया रूद्राभिषेक

वाराणसी। चौबेपुर में भारतीय सैनिकों के रक्षा व देश में अमन चैन के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री मीना चौबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक कराया।

रूद्राभिषेक यहां के पुजारी गौरव गिरी ने 11किलो शहद, फल, फूल के साथ वैदिक मत्रौंच्चार के साथ कराया। रूद्राभिषेक के उपरांत भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि भारत युद्ध नहीं लड़ रहा भारत आतंकवाद के खात्मे के लिए जुटा हुआ है। पाकिस्तान आतंकियों का मदद कर रहा। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आतंक के खात्मे के लिए पूरी तरह जुटे हुए हैं। दुनिया के सभी बड़े देशों का समर्थन भी मिला रहा। हमारे जांबाज सैनिकों का बाल बांका न हो, देश में अमन चैन कायम रहे इसके लिए बाबा के दरबार में रूद्राभिषेक कराया।

पूर्व क्षेत्रिय महामंत्री देवेन्द्र सिंह ने कहा कि आतंकवादी संगठनों को नष्ट करने में हमारी सरकार ने जो पहल किया है वह स्वागत योग्य है।अपने देश के जांबाज सैनिकों पर पूरे देश को गर्व है। रूद्राभिषेक कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पवन चौबे, श्रीकांत पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, आशु पांडेय, परमानंद गिरी, डा प्रमोद कुमार, अम्बुज पाठक, प्रवीण चौबे, अनिल कुमार आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे।
न्यूज़ रिपोर्टर.
निशांत दुबे

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 35 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 5 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 68 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 29 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 10 views

    • May 14, 2026
    • 11 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया