BHU बनारस हिंदू विश्वविद्यालय क्रिकेट खेलने के दौरान छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में रविवार शाम क्रिकेट खेलने के दौरान छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक छात्र को गंभीर चोटें आ गईं।12 टांके लगे घटना के विरोध में रूइया छात्रावास संस्कृत ब्लॉक के छात्रों ने धरना शुरू कर दिया।जानकारी के अनुसार, शाम करीब चार बजे रूइया छात्रावास का छात्र शिवम् मिश्रा क्रिकेट खेलने के लिए मैदान में गया था। मैदान में पहले से खेल रहे कुछ छात्रों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। छात्रों का आरोप है कि संस्कृत ब्लॉक के छात्र शिवम् मिश्रा पर हमला कर उसे बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की खबर मिलते ही हॉस्टल के अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच गए और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। छात्रों ने आरोप लगाया कि मारपीट की जगह से महज 100 मीटर की दूरी पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौजूद थी, लेकिन उन्होंने समय रहते कोई हस्तक्षेप नहीं किया।इस घटना के बाद रूइया छात्रावास और बिड़ला छात्रावास के बीच तनाव का माहौल बन गया है। छात्रों की नाराजगी को देखते हुए प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।छात्रों की मांग है कि हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और परिसर में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में देर रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब रुइया छात्रावास के एक छात्र शिवम मिश्रा पर कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। घटना के विरोध में छात्रों ने देर रात तक चक्काजाम कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

घटना रुइया छात्रावास के सामने मैदान में हुई, जब शास्त्री द्वितीय वर्ष का छात्र शिवम मिश्रा दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान चार-पांच युवकों ने उसे घेर लिया और स्टंप, बैट और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। हमले में शिवम के सिर में गंभीर चोटें लगी और उसे 12 टांके लगाए गए। फिलहाल वह BHU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है, जहां उसका सिटी स्कैन कराया जा रहा है।
FIR दर्ज, पुलिस बल तैनात
पीड़ित छात्र की लिखित तहरीर पर लंका थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनज़र रुइया छात्रावास के बाहर पुलिस बल और PAC की तैनाती कर दी गई है।
धरने पर बैठे छात्रों ने प्रशासन पर जताया आक्रोश
घटना से आक्रोशित छात्रों ने छात्रावास के सामने धरना शुरू कर दिया और विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। छात्र विकास ने बताया कि शिवम को गर्दन और सिर में गंभीर चोट आई है और यह हमला पूरी तरह सुनियोजित प्रतीत होता है। उन्होंने मांग की कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। आये दिन बाहरी लोगों का bhu में आकर घटना कर भाग जाते हैं!

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    • By admin
    • June 27, 2026
    • 4 views
    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    • By admin
    • June 24, 2026
    • 7 views
    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 5 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 7 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 12 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल