कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

आज दिनांक 04.04.2026 को वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा विकास कार्यों की प्रगति के क्रम में कल्लीपुर ग्राम का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित टाउनशिप क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण करते हुए भूमि की वर्तमान स्थिति, सीमांकन एवं विकास की संभावनाओं का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष श्री बोरा ने किसानों एवं स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए भूमि क्रय एवं लैंड पुलिंग की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण द्वारा भूमि क्रय की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता, आपसी सहमति एवं किसान हितों को प्राथमिकता में रखकर संपन्न की जाएगी।

उन्होंने कहा कि भूमि का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुसार न्यायसंगत तरीके से किया जाएगा, जिससे किसानों को उचित मुआवजा मिल सके तथा वे विकास कार्यों में भागीदार बन सकें। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों के सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए योजनाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जाए।

उपाध्यक्ष ने यह भी आश्वस्त किया कि प्राधिकरण जनसहभागिता के माध्यम से विकास कार्यों को गति देगा और किसी भी स्तर पर किसानों के हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अपर सचिव गुडाकेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता अजय पवार, प्रभाकर पांडे सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    • By admin
    • June 27, 2026
    • 2 views
    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    • By admin
    • June 24, 2026
    • 5 views
    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 4 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 5 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 9 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 11 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल