आर0डी0एस0एस0 योजना के अन्तर्गत पुराने मीटरों को निशुल्क स्मार्ट मीटरों में बदला जायेगा
*उपभोक्ताओं द्वारा समय पर रिचार्ज करने पर विद्युत बिल की दरो में 2% की विशेष छूट*
*सायं 06 बजे से सुबह 08 बजे तक एवं रविवार व राजपत्रित अवकाशों को नहीं कटेगी बिजली*
*बैलेंस नेगेटिव की स्थिति में उपभोक्ता को विद्युत विच्छेदन के बजाय 3 दिनों अतिरक्त अवधि*
*रिचार्ज के 02 घन्टे के भीतर होगी आपूर्ति बाहल*
*सुरक्षा धनराशि की वापसी सीधे प्रीपेड बैलेंस में होगी समायोजित*
*जनपद वाराणसी में 1,74,569 स्मार्ट प्रीपेड मीटर किए गए स्थापित*
*यूपीपीसीएल (UPPCL) स्मार्ट ऐप के माध्यम से निरंतर खपत एव विद्युत बिल की जानकारी होगी प्राप्त*
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जनसामान्य की सेवाओं को और अधिक आधुनिक, पारदर्शी, सुलभ एवं विश्वनीय बनाने के लिए तकनीकी सुधारों की दिशा में निरंतर प्रतिबद्ध है। संपूर्ण भारत में आर०डी०एस०एस० योजना के अन्तर्गत समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों पर मुफ्त स्मार्ट प्रीपेड मीटरों की स्थापना की जा रही है जिस क्रम में पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम के अन्तर्गत भी उपभोक्ताओं के परिसर पर स्मार्ट मीटरों की स्थापना की जा रही है। केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) विनियम (संशोधन) 2019 के बिंदु – 4 (1 -ख) के अनुसार नये उपभोक्ताओं के साथ वर्तमान के समस्त उपभोक्ताओं के परिसर पर स्मार्ट मीटर प्रतिस्थापित किया जाना है।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अन्तर्गत स्मार्ट मीटिरिंग योजना के अन्तर्गत कुल 73,27,988 उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने हेतु दो कार्यदायी संस्थाओं (AMISP) को कार्यादेश जारी किए गए हैं। वर्तमान में, मेसर्स जी०एम०आर० काशी के द्वारा वाराणसी-प्रथम, वाराणसी – द्वितीय व आजमगढ़ जोन के अन्तर्गत एवं जी०एम०आर० त्रिवेणी द्वारा प्रयागराज – प्रथम, प्रयागराज – द्वितीय एवं मिर्जापुर जोन के अन्तर्गत तथा मेसर्स जीनस द्वारा गोरखपुर-प्रथम, गोरखपुर – द्वितीय एवं बस्ती जोन के अन्तर्गत स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य संपादित किया जा रहा है। मेसर्स जी०एम०आर० के काशी कलस्टर के अन्तर्गत 25,75,024 स्मार्ट प्रीपेड मीटर स्थापित किये जाने है जिसके सापेक्ष अब तक 10,97,152 (42. 3%) स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से जनपद वाराणसी में 1,74,569 स्मार्ट प्रीपेड मीटर स्थापित किए गए हैं।

उपभोक्ताओं के परिसर पर स्थापित किये जा रहे समस्त मीटर आई०एस० प्रमाणित हैं जिनमें Built-in संचार तकनीक उपलब्ध है । यह मीटर लगभग वास्तविक समय में उपभोक्ताओं को उनके ऊर्जा खपत की जानकारी उपलब्ध कराने में सक्षम है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं द्वारा प्रीपेड बिल भुगतान में निर्धारित विद्युत दरों पर 2 प्रतिशत की छूट उपलब्ध है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को कम बैलेंस, समाप्त बैलेंस, भुगतान इत्यादि की जानकारी नियमित एस०एम०एस० अलर्ट के माध्यम से दी जाती है । साईवर सिक्योरिटी नियमों का अनुपालन में उपभोक्ताओं के डेटा की गोपनीयता को भी सुनिश्चित करता है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं द्वारा सोलर प्लांट की स्थापना की स्थिति में इसी मीटर को नेट मीटर में आसानी से परिवर्तित कर सोलर प्लांट द्वारा उत्पादित ऊर्जा की गणना की जा सकती है।
प्रीपेड स्मार्ट मीटर में परिवर्तन के समय उपभोक्ताओं की पहले से जमा सुरक्षा धनराशि को या तो बकाये में समायोजित किया जायेगा अथवा यदि कोई बकाया नहीं है तो उसे सीधे उपभोक्ताओं के प्रीपेड बिलेंस में जोड़ दिया जायेगा । पुराने पोस्टपेड बकाये का भुगतान उपभोक्ताओं की सुविधा अनुसार किश्तों में (10 प्रतिशत से 25 प्रतिशत) प्रत्येक रिचार्ज में स्वतः समायोजित किया जा सकता है।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिल्कुल मोबाइल फोन – जैसी सुविधा प्रदान करता है। उपभोक्ता UPPCL Smart App, www.uppcl.org या अधिकृत प्लेटफॉर्म जैसे Paytm, GPay, CSC ( जन सेवा केन्द्र) के माध्यम से तत्काल रिचार्ज कर सकते हैं। App पर रीयल टाइम बैलेंस, दैनिक एवं मासिक खपत और नियमित SMS / WhatsApp अलर्ट की सुविधा उपलब्ध है। इससे उपभोक्ता अपने बिजली उपभोग एवं विद्युत बिल पर पूरा नियंत्रण कर सकते
हैं।
अनावश्यक रूप से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से बचाव हेतु नो – डिस्कनेक्ट जोन भी निर्धारित किये गये हैं। इसके अन्तर्गत स्मार्ट मीटर स्थापना के बाद पहले 30 दिन तक, बैलेंस समाप्त होने पर 3 दिन बाद तक, सायं 06 बजे से सुबह 08 बजे तक एवं रविवार व राजपत्रित अवकाशों की स्थिति में भी बैलेंस समाप्त होने के बाद भी आपूर्ति जारी रहेगी। साथ ही उपभोक्ताओं द्वारा रिचार्ज करने के बाद भी विद्युत आपूर्ति सामान्य न होने की स्थिति में उपभोक्ताओं द्वारा 1912 हेल्पलाइन एवं WhatsApp chatbot के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश को स्मार्ट प्रदेश बनाने की दिशा में सम्मानित उपभोक्ताओं का सहयोग अहम है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर न केवल उपभोक्ता सशक्त होंगे, बल्कि यह कदम ऊर्जा दक्षता, पारदर्शिता और उपभोक्ता संतुष्टि की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का यह कदम न केवल बिजली वितरण प्रणाली को सशक्त बनाएगा, बल्कि उपभोक्ताओं को बेहतर और जवाबदेह सेवाएँ प्रदान करने में भी सहायक सिद्ध होगा।





