सोनभद्र पुलिस की एसआईटी टीम की जांच से शुभम जायसवाल एवं भोला प्रसाद के शैली ट्रेडर्स का ड्रग लाइसेंस एव गोदाम का लाइसेंस निकला फर्जी

शैली ट्रेड्रर्स, रांची झारखण्ड द्वारा नशीले रैकेट के कारोबार के तार बंग्लादेश बॉर्डर के सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल तक जुड़े पाए गए एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित एसआईटी टीम की जांच से शुभम

जायसवाल एवं भोला प्रसाद के द्वारा शैली ट्रेडर्स रांची झारखण्ड के गोदाम का लाइसेंस एवं ड्रग लाइसेंस औषधि विभाग रांची झारखण्ड से प्राप्त करने के लिए गोदाम का किराएदारी, अनुभव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर प्रेषित किया गया था जो फर्जी पाया गया। जिसके सम्बन्ध में एसआईटी सोनभद्र द्वारा मांगी गई सूचना के परिप्रेक्ष्य में सहायक निदेशक, रांची झारखण्ड द्वारा थाना धुर्वा (हटिया) रांची झारखण्ड पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है कि शैली ट्रेड्रर्स के द्वारा गोदाम एवं ड्रग लाइसेंस औषधि विभाग रांची झारखण्ड से तथ्यों को छुपाकर धोखे में रखकर प्राप्त किया गया है।

एसआईटी सोनभद्र की जांच से शुभम जायसवाल एवं भोला प्रसाद के शैली ट्रेडर्स से नशीले रैकेट के कारोबार में सप्लाई किए गए न्यू फेन्साडिल कफ सिरप के तार बंग्लादेश बॉर्डर के पास सिलीगुड़ी दार्जलिंग पश्चिम बंगाल तक जुड़े पाए गए। जिसके सम्बन्ध में एनसीबी सिलीगुड़ी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर विवेचनाधीन है। कफ सिरप मुकदमें में वांछित अभियुक्त निशांत कुमार गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता, पुत्र स्वर्गीय ज्ञानचंद गुप्ता, निवासी वार्ड संख्या-06, चांदनी चौक, नई बाजार, जनपद भदोही के विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी कराया गया है। पूर्व में 02 वांछित अभियुक्त शुभम जायसवाल एवं विशाल उपाध्याय के विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी कराया जा चुका है।

एबाट कंपनी से शैली ट्रेडर्स को भेजे गए कफ सिरप शीशीयों की संख्या एवं परिवहन का विवरण मांगा गया है। प्रकरण में एसआईटी सोनभद्र द्वारा अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं फर्मों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

  • Related Posts

    कंदवा पोखरा तालाब में एक व्यक्ति की डूबने से दर्दनाक मौत

    वाराणसी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कंदवा पोखरा तालाब में एक व्यक्ति की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में…

    Read more

    उदय प्रताप कालेज में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी 1 लड़के की मृत्यु

    वाराणसी 1 लड़का का गोली लगने से मृत्यु हो गई जिले के उदय प्रताप कालेज में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी अफरा-तफरी मच गई जब कैंपस के भीतर की घटना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 7 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य