चौकाघाट में दीवारगिरने की घटना में NDRF का त्वरित एवं सफल रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ

वाराणसी। चौकाघाट क्षेत्र में स्थानीय निवासियों से प्राप्त सूचना के अनुसार, एक नव-निर्माणाधीन भवन की दीवार समीप स्थित एक मकान पर गिर गई। यह स्थान एनडीआरएफ मुख्यालय, वाराणसी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, घटना में 04 व्यक्तियों के मलबे में फंसे होने की आशंका व्यक्त की गई। सूचना प्राप्त होते ही 11 एनडीआरएफ की टीम को उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में त्वरित रूप से आवश्यक आधुनिक उपकरणों एवं संसाधनों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
टीम ने अत्यंत तत्परता, उच्च स्तरीय पेशेवर दक्षता एवं उत्कृष्ट समन्वय के साथ मौके पर पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया।
ऑपरेशन के दौरान यह पाया गया कि 03 व्यक्ति मामूली चोटों के साथ स्वयं सुरक्षित बाहर निकल चुके थे, जबकि शेष एक व्यक्ति मलबे में गंभीर रूप से फंसा हुआ था। एनडीआरएफ टीम ने अत्यंत सूझबूझ, तकनीकी कौशल एवं सुरक्षित तरीके से उसे सफलतापूर्वक बाहर निकाला। घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान करते हुए आगे के समुचित इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया।
एनडीआरएफ की इस त्वरित, साहसिक एवं प्रभावी कार्रवाई ने एक संभावित बड़ी दुर्घटना को गंभीर परिणामों से बचाते हुए मानव जीवन की रक्षा सुनिश्चित की। यह अभियान एक बार फिर एनडीआरएफ की “आपदा सेवा सदैव सर्वत्र” की भावना तथा आपदा के समय हर पल तैयार रहने की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

Oplus_131072

  • Related Posts

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ द्वारा 4th इंडो-नेपाल इंटरनेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 (पोखरा, नेपाल) में प्रतिभाग करने जा रही भारतीय हैंडबॉल टीम के सम्मान में आज वाराणसी पब्लिक स्कूल, लोहनता, वाराणसी…

    Read more

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    उग्राखेड़ी, हरदा (पानीपत ) में आयोजित उग्राखेड़ी विमेंस ऑल इंडिया हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 में उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 2 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 3 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 7 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 8 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 18 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 69 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली