रेलवे लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता

वाराणसी 22 दिसम्बर,2025; मंडल रेल प्रबन्धक वाराणसी श्री आशीष जैन के निर्देशन में एवं मंडल क्रीडा अधिकारी श्री बालेन्द्र पॉल के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आज 22 दिसम्बर 2025 सोमवार को लेखा और संरक्षा विभाग के बीच मैच खेला गया । लेखा विभाग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 178 रन बनाए । लेखा विभाग की तरफ से रंजीत यादव ने 34 बाल पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से 46 रन, आशीष चौधरी ने 13 बाल पर पांच चौके की मदद से 25 रन, प्रमोद यादव ने 29 बाल पर दो चौके की मदद से 23 रन, प्रशांत विश्वकर्मा ने 17 पर तीन चौके की मदद से की मदद से 18 रन और शिव शंकर ने पांच बाल पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 16 रन बनाए । संरक्षा विभाग की तरफ से अमित कुमार ने दो ओवर में 23 रन लेकर चार विकेट, असलम ने दो ओवर में 10 रन देकर दो विकेट पुष्पेंद्र कुमार ने चार ओवर में पर 39 रन देकर दो विकेट और सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने दो ओवर में 12 रन देकर एक विकेट लिया । 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संरक्षा विभाग की टीम ने 16.2 ओवर में 8 विकेट पर 179 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीत कर दो अंक प्राप्त कर लिया । संरक्षा .की तरफ से असलम ने 19 बाल पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 46 रन, ऋषि कपूर ने 18 बाल पर तीन छक्के की मदद से 29 रन और धनंजय ने 9 बाल पर एक छक्के एक छक्के चौके मदद से 11 रन बनाए । लेखा विभाग की तरफ से आशीष चौधरी ने तीन ओवर में 28 देकर 4 विकेट लिए ओम प्रकाश, शिव शंकर और अंजनी को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ । संरक्षा विभाग के अमित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री पुष्पेंद्र कुमार के द्वारा दिया गया ।

  • Related Posts

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    पर्यावरण दिवस जागरूकता अभियान पर्यावरण संरक्षण का स्तर बढ़ाएं, इस हेतु “प्रकृति से प्रेरित, भविष्य में पर्यावरण के संरक्षण हेतु”, विषय पर दिनांक 05.06.2026 को “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    • By admin
    • June 27, 2026
    • 4 views
    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    • By admin
    • June 24, 2026
    • 7 views
    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 5 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 7 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 12 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल