प्रयागराज जिलाधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

एएसडी श्रेणी के मतदाताओं की हिन्दी अनुवादित सूची पूर्ण विवरण सहित ई0सी0आई0 पोर्टल पर उपलब्ध*
सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि पोर्टल पर उपलब्ध सूची का अवलोकन स्वयं एवं अपने बीएलए के माध्यम से करते हुए यदि कोई विसंगति हो, तो उसे दूर कराये*
अपात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में न हो सम्मिलित-जिलाधिकारी

tak.com/wp-content/uploads/2025/12/images-46-300×300.jpeg” alt=”” width=”300″ height=”300″ class=”alignnone size-medium wp-image-2088″ />
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत हो रहे एएसडी मतदाताओं के पुर्नसत्यापन व मैपिंग के कार्यों की प्रगति एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ के द्वारा बनायी गयी मतदाताओं की एएसडी लिस्ट को आप सभी लोगो के साथ साझा किया गया है, यदि कोई व्यक्ति गलती से एएसडी लिस्ट में सम्मिलित हो गया है, तो उसे अभी 26 दिसम्बर तक रोलबैक कराया जा सकता है अन्यथा सम्बंधित मतदाता का नाम ड्राफ्ट प्रकाशन की लिस्ट में सम्मिलित नहीं होगा। अतः आपसे अनुरोध है कि आपके द्वारा नियुक्त बीएलए पूरे डेडीकेशन के साथ लग कर बीएलओ का सहयोग करें, जिससे कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाये।
t=”” width=”300″ height=”200″ class=”alignnone size-medium wp-image-2090″ />
जिलाधिकारी ने बताया कि बीएलओ के द्वारा मृतक, पूर्ण रूप से स्थानातरित, डुप्लीकेट/आल रेडी इनरोल्ड, अनुपस्थित एवं अन्य मतदाताओं को चिन्हित कर बनायी गयी एएसडी लिस्ट को आप सभी राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त बीएलए के साथ साझा किया गया है और सभी बूथों पर चस्पा भी कराया गया है और एएसडी मतदाताओं की मतदेय स्थलवार सर्चेबल फार्मेट पर तैयार की गयी लिस्ट को जनपद प्रयागराज की वेबसाइट- अपलोड भी किया गया है, जिसपर जनसामान्य अपना नाम एएसडी सूची में देख सकते है, यदि किसी व्यक्ति का नाम बीएलओ के द्वारा एएसडी लिस्ट में गलत चिन्हित कर लिया गया है, तो वह अपना नाम सम्बंधित बीएलओ अथवा ईआरओ से सम्पर्क कर रोलबैक करा सकता है।

जिलाधिकारी ने बैठक में बताया कि अभी एएसडी वोटर्स पर विशेष फोकस कर उन्हें ढूढंने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि अपने-अपने बूथों पर जाकर अपना नाम एएसडी लिस्ट में चेक कर लें, यदि किसी गलती से उनका नाम एएसडी लिस्ट में सम्मिलित हो गया है, तो वह अपना नाम रोलबैक करा ले। बताया कि कुल 30,31,144 (86.15 प्रतिशत) मतदाताओं का डिजिटाइजेशन के अनुसार मैपिंग का कार्य दिनांक 22 दिसम्बर के अपरान्हन 02ः00 बजे तक पूर्ण कर लिया गया है।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के ई0सी0आई0 नेट पोर्टल पर एएसडी श्रेणी के मतदाताओं की हिन्दी अनुवादित सूची पूर्ण विवरण सहित डाउनलोड करने हेतु आप्शन उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से सूची का अवलोकन स्वयं एवं अपने बीएलए के माध्यम से करवाने के लिए कहा है, जिससे कि कोई विसंगति पायी जाती है, तो तत्काल सक्षम अधिकारी को अवगत कराते हुए उसे सही कराया जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि बीएलओ के पास फार्म-6 उपलब्ध करा दिए गए है, जिन लोगो ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिया है, लेकिन अभी तक उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है या ऐसे लोग जो अर्हता तिथि 01.01.2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है या ऐसे मतदाता जो पूर्व में मतदाता थे, लेकिन किन्हीं कारणों से मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है, तो वह सभी फार्म-6 भरकर जमा कर सकते है, ऐसे सभी मतदाताओं का नाम 28 फरवरी, 2026 के फाइनल ड्राफ्ट रोल में आ जायेगा। नए वोटर्स बनाये जाने का अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियोें से इस अभियान में सहयोग करने के लिए एवं बीएलओ से सम्पर्क कर फार्म-6 अनुलग्नक-4 सहित घोषणापत्र के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया।

जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट को और अधिक सक्रिय करने और व सम्बंधित बीएलओ से एएसडी लिस्ट को अवश्य रिसीव कर लें और लिस्ट का अवलोकन कर लिस्ट में सम्मिलित लोगो को टेªस करने में बीएलओ को अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे सभी एएसडी लिस्ट में चिन्हित मतदाताओं का सर्वे कराकर अपने स्तर से भी पुष्टि अवश्य कर लें, यदि किसी भी मतदाता का एएसडी लिस्ट में गलत अंकन हो गया है, तो उसका रोलबैक अवश्य करा लें। कोई भी पात्र मतदाता एएसडी लिस्ट में सम्मिलित न रहे।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पूजा मिश्रा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के संदर्भ में प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पाद तथा गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु केंद्र एवं राज्य द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया को दी गयी जानकारी*

    पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के संदर्भ में प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पाद तथा गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु केंद्र एवं राज्य द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे…

    Read more

    95 बटालियन CRPF स्थापना दिवस वाहिनी मुख्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया

    *कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने स्पेशल गार्ड की सलामी ली और सभी कार्मिकों को बधाई दी एवम बटालियन के कार्यों को याद किया,* किसी भी बटालियन के लिए उसका वार्षिकोत्सव अपना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 7 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य