सेना के सम्मान में वाराणसी में निकली भव्य शोर्य तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा में, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, यूपी के उपमुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य की रही मौजूदगी,

काशी वासियों ने दिखाया जबरदस्त उत्साह

वाराणसी आपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के शौर्य और पराक्रम से उत्साहित देशवासी भारत शौर्य तिरंगा यात्रा के माध्यम से हमारे वीर सैनिको का सम्मान कर रहे है। इस क्रम में आज वाराणसी लोकसभा की विशाल तिरंगा यात्रा को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खेल मैदान से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र में सेना के शौर्य, सेना के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करके ‘भारत की एकता और अखंडता का संकल्प लिया गया’ है और चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यह संकल्प लिया गया है कि भारत एक है, भारत श्रेष्ठ है, भारत विजेता है और उन्होंने भारतीय सेना को बधाई दी।

तिरंगा यात्रा के प्रति काशीवासियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

तिरंगा यात्रा के प्रति काशीवासियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। अपरान्ह 3 बजे से ही मैदान में लोग जुटने लगे थे। विद्यालय के छात्र, छात्राए, महिलाए, एनसीसी के कैडेट, पूर्व सैनिक, सामाजिक संस्थाओं के लोग, विभिन्न व्यापार मंडलो के साथ ही खाद्य व्यापार मंडल के लोग, काशी में रहने वाले विभिन्न भाषा-भाषी समाज के लोग अपनी परम्परागत वेषभूषा में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम, का गगनभेदी उद्घोष कर रहे थे। तिरंगा यात्रा मलदहिया, लहुराबीर , जगतगंज होते हुए सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में सबसे आगे महिलाएं, महिला स्वयंसेवी संगठन, विभिन्न धार्मिक आध्यात्मिक समूहों के लोग, अल्पसंख्यक समूह के लोग, डॉक्टर, अधिवक्ता, सीए, शिक्षक आदि समूह के लोग थे। तत्पपश्चात आईटीआई एवं उच्च शिक्षा संघ के छात्र एवं स्टाफ तत्पश्चात भारत स्काउट गाइड व महादेव पीजी कॉलेज समेत कई कॉलेजों के एनएसएस, एनसीसी के छात्र थे। उसके पीछे एनडीआरएफ, 39 जीटीसी, सीआरपीएफ, पीएससी, पुलिस बैंड, पैरामिलिट्री फोर्स के एक एक बैंड एवं बडी संख्यां में पूर्व सैनिक भी थे। तत्पश्चात् शहर के विभिन्न एसोसिएशन लायंस क्लब, सिविल डिफेंस, रेड क्रॉस नव युवक मंगलदल, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, पूर्व सैनिक, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी,आईआईएमए के सदस्य थे। उसके पीछे आंगनबाडी कार्यकर्ती, आशा कार्यकर्ती थी। इसके पीछे सफाई मित्र, कोटेदार एवं सिविल डिफेन्स के लोग थे। इसके पीछे जिले की सभी आठों विधानसभाओं के उत्तरी, दक्षिणी, केंट, सेवापुरी, रोहनिया, शिवपुर, अजगरा व रोहनियां विधानसभा के सम्मानित नागरिक चल रहे थे। इसके पीछे शहर के विभिन्न इंटर कॉलेज के छात्र छात्राएं थीं। इसके पीछे परिषदीय विद्यालय के बच्चे हाथ में तिरंगा लिए चल रहे थे।

तिरंगा यात्रा के पूर्व अतिथियों ने महापुरूषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाने के पुर्व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल,ने मलदहिया स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा व लहुराबीर स्थित च़द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

250 मीटर लंबा तिरंगा का रहा विशेष आकर्षण

तिरंगा यात्रा में शामिल लोग जहा एक ओर हाथों में तिरंगा लहरा रहे थे वही विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं 250-250 मीटर लंबे तिरंगे को हाथों में लिए भारत माता की जय जयकार लगाते चल रहे थे। इतनी लंबी तिरंगा को लेकर यात्रा कर रहे छात्र-छात्राओं को देखने के लिए छतों से सड़क तक भीड़ उमड़ती दिखाई दी

तिरंगा यात्रा में कई उप मुख्यमंत्री, नेताओं संग विशिष्ट लोगों की रही उपस्थिति

तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वाइस चांसलर आनंद कुमार त्यागी, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा, भाजपा क्षेत्रिय अध्यक्ष दिलीप पटेल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डा नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक अवधेश सिंह, विधायक टी राम, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, एमएलसी अश्वनी त्यागी, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, एमएलसी धर्मेंद्र राय, मनीष कपूर, सतुआ बाबा संतोष दास, पातालपुरी मठ के महंत बालक दास, गंगा महासभा के जितेंद्रानंद, महंत अवध किशोर दास, राम गोपाल मोहले, कौशलेंद्र सिंह पटेल, मृदुला जायसवाल, अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, चंद्रशेखर उपाध्याय,नवीन कपूर, मधुकर चित्रांश, नागेंद्र रघुवंशी, राकेश त्रिवेदी, अभिषेक मिश्रा, आत्मा विश्वेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, अशोक सिंह जाटव, विनोद गुप्ता, शिवशरण पाठक, राजकुमार शर्मा, केदार सिंह, चेत नारायण सिंह, सुधीर मिश्रा, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेंद्र पटेल, जेपी दूबे, किशोर सेठ, शालिनी यादव, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, विनिता सिंह, निर्मला सिंह पटेल, गीता शास्त्री, साधना वेदांति, रचना, अग्रवाल, अपराजिता सोनकर, अशोक यादव, अशोक पटेल, राहुल सिंह, कमलेश झा,नीरज जायसवाल, मधुप सिंह, किशन कन्नोजिया, दिलीप साहनी, मनोज भारद्वाज, संदीप केशरी, अशोक राय, रजत जायसवाल, अशोक पांडेय, विजय गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी, आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।


  • Related Posts

    एक भारत, श्रेष्ठ भारत का जीवंत प्रतीक है काशी-तमिल संगमम विविधता के भारत की एकता का उत्सव है काशी-तमिल संगमम विश्वनाथ से रामेश्वरम तक, ‘एक भारत’ भावना का उत्सव है लेखक : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    कुछ दिन पहले ही मुझे सोमनाथ की पवित्र भूमि पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लेने का सुअवसर मिला। इस पर्व को हम वर्ष 1026 में सोमनाथ पर हुए पहले…

    Read more

    लोहता थाने के सामने उग्र प्रदर्शन, कोरौता ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के विरोध में चक्का जाम वाराणसी।

    लोहता थाने के सामने उग्र प्रदर्शन, कोरौता ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के विरोध में चक्का जाम वाराणसी कोरौता ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को लोहता थाने के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    एक भारत, श्रेष्ठ भारत का जीवंत प्रतीक है काशी-तमिल संगमम विविधता के भारत की एकता का उत्सव है काशी-तमिल संगमम विश्वनाथ से रामेश्वरम तक, ‘एक भारत’ भावना का उत्सव है लेखक : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    • By admin
    • January 15, 2026
    • 9 views
    एक भारत, श्रेष्ठ भारत का जीवंत प्रतीक है काशी-तमिल संगमम विविधता के भारत की एकता का उत्सव है काशी-तमिल संगमम विश्वनाथ से रामेश्वरम तक, ‘एक भारत’ भावना का उत्सव है लेखक : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    लोहता थाने के सामने उग्र प्रदर्शन, कोरौता ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के विरोध में चक्का जाम वाराणसी।

    • By admin
    • January 4, 2026
    • 10 views
    लोहता थाने के सामने उग्र प्रदर्शन, कोरौता ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के विरोध में चक्का जाम वाराणसी।

    यूपी की ‘दीवार’ के आगे बेबस दिखा बिहार* *वॉलीबॉल का महाकुंभ : यूपी ने बिहार को चटाई धूल, दिल्ली और चंडीगढ़ की भी धमाकेदार शुरुआत*

    • By admin
    • January 4, 2026
    • 15 views
    यूपी की ‘दीवार’ के आगे बेबस दिखा बिहार* *वॉलीबॉल का महाकुंभ :  यूपी ने बिहार को चटाई धूल, दिल्ली और चंडीगढ़ की भी धमाकेदार शुरुआत*

    सांदेसरा बंधुओं का करीब 60 हजार करोड़ कर्ज मात्र 5 हजार करोड़ में निपटा; आर्थिक भगोड़ों के लिए ‘सेटलमेंट’ के रास्ते खोल सकता है सुप्रीम कोर्ट का ये आदेश!

    • By admin
    • December 27, 2025
    • 14 views
    सांदेसरा बंधुओं का करीब 60 हजार करोड़ कर्ज मात्र 5 हजार करोड़ में निपटा; आर्थिक भगोड़ों के लिए ‘सेटलमेंट’ के रास्ते खोल सकता है सुप्रीम कोर्ट का ये आदेश!

    प्रधानमंत्री मोदी से यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी की आत्मीय भेंट, विकास और 2027 की रणनीति पर हुई अहम चर्चा

    • By admin
    • December 26, 2025
    • 16 views
    प्रधानमंत्री मोदी से यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी की आत्मीय भेंट, विकास और 2027 की रणनीति पर हुई अहम चर्चा

    उत्तर प्रदेश में शिमला मनाली से भी ज्यादा ठंड, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी

    • By admin
    • December 26, 2025
    • 15 views
    उत्तर प्रदेश में शिमला मनाली से भी ज्यादा ठंड, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी