*बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बरेका में दीप प्रज्वलन, बुद्ध वंदना, बुद्ध प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

बरेका स्थित सूर्य सरोवर परिसर में बुद्ध पूर्णिमा 2025 के शुभ अवसर पर ‘बुद्ध पूर्णिमा आयोजन समिति, बरेका, वाराणसी’ द्वारा भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा की 2569वीं वर्षगांठ पर भगवान बुद्ध की आराधना एवं उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, दीपदान एवं शिवांशी फिटनेस जोन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरेका महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह द्वारा संध्या दीप प्रज्वलन एवं बुद्ध वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद सामूहिक दीपदान कार्यक्रम सूर्य सरोवर पर संपन्न हुआ। तत्पश्चात महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने सूर्य सरोवर की परिक्रमा एवं बुद्ध पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया
इस अवसर पर बुद्ध पर आधारित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई साथ ही प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेका के महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस आयोजन में बरेका के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान बुद्ध के उपदेशों को आत्मसात करते हुए शांति, करुणा एवं प्रेम का संदेश ग्रहण किया।

आयोजन समिति के मार्गदर्शक सदस्य कर्मचारी परिषद, इंजन डिवीजन, संजय कुमार एवं महामंत्री रतनम सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    पर्यावरण दिवस जागरूकता अभियान पर्यावरण संरक्षण का स्तर बढ़ाएं, इस हेतु “प्रकृति से प्रेरित, भविष्य में पर्यावरण के संरक्षण हेतु”, विषय पर दिनांक 05.06.2026 को “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क…

    Read more

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    • By admin
    • June 27, 2026
    • 4 views
    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    • By admin
    • June 24, 2026
    • 7 views
    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 5 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 7 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 12 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल