संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

  • Home
  • May 14, 2026
  • 0 Comments

वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को सिद्ध किया है।
विद्यालय के छात्र राम तिवारी ने 98.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पूजा प्रजापति ने 97.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा दिया सिंह ने 94.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त अन्य मेधावी विद्यार्थियों में रुपेश राज एवं कृष्णा श्रीवास्तव (92.8%), सोना सिंह (92.6%), अंशिका पांडेय (92.4%), राहुल कुशवाहा (92.2%), स्नेहा यादव (91.8%), श्रेया सिंह (91.4%), अवंतिका मिश्रा (91.2%), मोहम्मद अरसलान (90.6%), अदिति यादव (90.4%) तथा करण सिंह (90.4%) ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय को विशेष गर्व उन विद्यार्थियों पर है जिन्होंने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। राम तिवारी ने भूगोल एवं राजनीति विज्ञान में 100 अंक प्राप्त किए, जबकि पूजा प्रजापति ने इतिहास एवं मनोविज्ञान में पूर्णांक अर्जित किए। संगीत प्रदर्शन विषय में विग्या अस्थाना, श्वेता यादव एवं आदर्श कुमार ने 100 अंक प्राप्त किए, वहीं रोहन कुमार एवं हर्षिता सिंह ने पेंटिंग विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए।
विद्यालय की निदेशिका डॉ. दिव्या सिंह ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर  आदित्य राज सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक ऊँचाइयाँ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अविनाश पांडेय ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन एवं निरंतर अभ्यास का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है तथा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय की उत्कृष्ट पहचान को और सुदृढ़ करती है।

  • Related Posts

    • Home
    • May 28, 2026
    • 125 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    वाराणसी। श्री आदित्य विक्रम बिड़ला मेमोरियल राज्य स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता हेतु वाराणसी जनपद की टीम का चयन कर लिया गया है। चयनित खिलाड़ी आगामी 28 मई 2026 को…

    Read more

    • Home
    • May 25, 2026
    • 33 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं। जगन्नाथ केवल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    • By admin
    • June 27, 2026
    • 2 views
    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    • By admin
    • June 24, 2026
    • 3 views
    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 3 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 4 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 8 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 11 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल