जिलाधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

वाराणसी।जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय(जिला अस्पताल) का औचक निरीक्षण कर वहाँ संचालित व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और सीएमओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम आयुष मित्र कक्ष में जाकर आयुष मित्र से आज आये आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों की संख्या पूछी और संख्या कम मिलने पर उन्होंने कहा कि प्रतिदिन इलाज कराने वाले लाभार्थियों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने आयुष मित्र से कहा कि भर्ती मरीजों की ग्रामवार सूची तैयार कर इस योजना के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए।उन्होंने सीएमओ को निगरानी कर लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।उन्होंने आयुष मित्र को चेताया कि लाभार्थियों की संख्या नहीं बढ़ी तो टर्मिनेट किया जाएगा। गैर संचारी कक्ष में स्टाफ नर्स द्वारा बताया गया कि आने वाले मरीजों की संख्या में अधिक संख्या डायबिटीज के मरीजों की है,इस पर जिलाधिकारी ने माहवार आने वाले गैर संचारी रोगों के मरीजों की स्क्रीनिंग और पंजीकरण बढ़ाने का निर्देश दिया।उन्होंने सीएमओ को हीट वेव से बचाव के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।कहा कि जहाँ कूलर या एसी लगाना हो लग जाए और जरूरी दवाओं के स्टॉक समय से इंडेंट करा लें।इसके बाद ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी वॉर्ड,ऑपरेशन थियेटर कक्ष,ई सी जी कक्ष,स्टोर रूम आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाएँ परखी।डायलिसिस यूनिट सेंटर को सेनेटाइज और साफ़ सफाई के निर्देश सीएमओ को दिए।ब्लड सेंटर और कंपोनेंट यूनिट के निरीक्षण में उन्होंने रक्तदान करने वालो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाने का निर्देश दिया।इस दौरान सीएमओ डॉ संदीप चौधरी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय में बनने वाले मेडिकल कालेज के संबंध में एएसआई के अधिकारी और मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय के डायरेक्टर से भवन ध्वस्तीकरण व जमीन के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।जिलाधिकारी तिब्बती विश्वविद्यालय में बने आयुष चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण किया।वहाँ के वीसी द्वारा बताया गया भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है फर्नीचर का कार्य बाकी रह गया है।जिलाधिकारी ने अवशेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
इसके अलावा उन्होंने टीएफसी के बगल में निर्माणाधीन निफ्ट संस्थान का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था एनबीसीसी से कार्य प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 11 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 56 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 9 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 94 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया