मंडलायुक्त ने संकुलधारा पोखरे का आकस्मिक निरीक्षण किया

अक्षय तृतीया पर आयोजित होने वाले सामुहिक विवाह की तैयारियों हेतु निरीक्षण किया*

*साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में नगर निगम तथा पुलिस प्रशासन को उचित निर्देश दिया*

वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम द्वारा खोजवां स्थित संकुलधारा पोखरे का डीसीपी काशी और विभागीय अधिकारियों के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अधिकारियों द्वारा पावन संकुलधारा पोखरे पर अक्षय तृतीया तिथि 30 अप्रैल पर आयोजित होने वाले 101 कन्याओं के सामूहिक विवाह के सन्दर्भ में तैयारियों को देखा गया। सामूहिक विवाह शहर के गणमान्य सामाजिक लोगों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसको पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जायेगा जिसमें घोड़े बग्गियों पर बारात भी निकाली जायेगी। सामूहिक विवाह के दौरान पोखरे के चारों ओर वेदियां तथा एक मुख्य मंच बनाया जायेगा। इसके अलावा वर एवं वधु पक्ष के लोगों के भोजन एवं वाहन पार्किंग आदि का इंतजाम पोखरे से लगायत स्कूल परिसर और मैदान में किया जाएगा। सम्पूर्ण आयोजन दिन में होगा।
अधिकारियों द्वारा साफ-सफाई, पार्किंग, सड़क और गलियां मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, पोखरे की सफाई और विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था आदि के सम्बंध में आयोजकों के साथ मंथन किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी आलोक वर्मा, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, उपनिदेशक पर्यटन आर के रावत, समाज कल्याण अधिकारी, जलकल सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 11 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 56 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 9 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 94 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया