पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के संदर्भ में प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पाद तथा गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु केंद्र एवं राज्य द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया को दी गयी जानकारी*

पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के संदर्भ में प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पाद तथा गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु केंद्र एवं राज्य द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया को दी गयी जानकारी

पेट्रोलियम तथा गैस की जमाखोरी पर की जा रही है कार्रवाई अब तक 21,939 निरीक्षण, 12,330 सिलेंडर जब्त; 245 एफआईआर, 22 गिरफ्तारियां : श्री संजय भंडारी, कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख, आई.ओ.सी.एल

पिछले एक माह में PNG कनेक्शन के 28,210 नए उपभोक्ता जुड़े” : श्री संजय भंडारी, कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख, आई.ओ.सी.एल

बिना गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को राहत देने के लिये 5 किलो गैस के सिलेंडर का किया जा रहा है वितरण : श्री संजय भंडारी, कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख, आई.ओ.सी.एल

प्रदेश में उर्वरक के पर्याप्त भंडार हैं मौजूद, सरकार सभी किसानों को आवश्यकता अनुसार उपलब्ध करा रही है उर्वरक: श्री आशुतोष कुमार मिश्रा, अपर निदेशक, कृषि विभाग

पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के संदर्भ में प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों एवं गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के संबंध में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें मीडिया को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह प्रेस वार्ता उ.प्र. राज्य कार्यालय-1, इंडियन ऑयल भवन, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुये आई.ओ.सी.एल. के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख श्री संजय भंडारी ने कहा कि राज्य में 13,168 रिटेल आउटलेट तथा 28 सप्लाई लोकेशन/डिपो के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है ।श्री भंडारी ने कहा कि जमाखोरी एवं अवैध डायवर्जन पर नियंत्रण हेतु अब तक 21,939 निरीक्षण किए गए हैं। इस दौरान 12,330 सिलेंडर जब्त किए गए, 245 एफआईआर दर्ज की गईं तथा 22 गिरफ्तारियां की गई हैं।
श्री भंडारी ने बताया कि राज्य में एलपीजी आपूर्ति 4,143 वितरकों एवं 36 बॉटलिंग प्लांट के माध्यम से लगभग 4.88 करोड़ उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जा रही है। वर्तमान में आपूर्ति पूरी तरह स्थिर है। उन्होंने बताया कि पीएनजी क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जहां राज्य में लगभग 20 लाख कनेक्शन उपलब्ध हैं तथा पिछले एक माह में 28,210 नए उपभोक्ता जुड़े हैं।उन्होंने कहा कि 44 जनपद सीजीडी नेटवर्क के अंतर्गत आ चुके हैं और नेटवर्क विस्तार को गति दी जा रही है।

श्री संजय भंडारी ने बताया कि प्रवासी मजदूरों एवं छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 5 किलो का एलपीजी सिलेंडर लॉन्च किया गया है। यह सिलेंडर प्रदेश भर के सभी गैस वितरकों के पास आसानी से उपलब्ध है। इसे प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल है—उपभोक्ता केवल एक पहचान पत्र देकर प्रदेश के किसी भी हिस्से में गैस वितरक से यह कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।

श्री आशुतोष कुमार मिश्रा, अपर निदेशक (कृषि), उत्तर प्रदेश ने बताया कि वर्तमान में राज्य में उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त है सभी किसानों को आवश्यकता अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि खरीफ 2026 के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है तथा यूरिया, डीएपी एवं एनपीके सहित सभी प्रमुख उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।उन्होंने कहा कि किसानों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरकों की खरीद करें।
इस मौके पर पत्र सूचना कार्यालय के निदेशक श्री दिलीप कुमार शुक्ल नेकहा कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा सही जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।

  • Related Posts

    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    वाराणसी। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मुकुल कुमार यादव ने वाराणसी स्थित श्यामा हैंडबॉल अकादमी का दौरा कर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से मुलाकात की। उनके आगमन पर अमित पाण्डेय…

    Read more

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ द्वारा 4th इंडो-नेपाल इंटरनेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 (पोखरा, नेपाल) में प्रतिभाग करने जा रही भारतीय हैंडबॉल टीम के सम्मान में आज वाराणसी पब्लिक स्कूल, लोहनता, वाराणसी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    • By admin
    • June 27, 2026
    • 2 views
    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    • By admin
    • June 24, 2026
    • 5 views
    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 4 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 5 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 9 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 11 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल