वाराणसी, लाइव न्यूज अभी तक।आध्यात्मिक गुरु और ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक श्री श्री रविशंकर आज धर्मनगरी वाराणसी पहुंचे। वाराणसी आगमन के साथ ही उन्होंने सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया।
जैसे ही उनके मंदिर पहुंचने की खबर फैली, अपने प्रिय गुरु की एक झलक पाने के लिए भक्तों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मंदिर के बाहर जमा हो गई। मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दर्शन के बाद श्री श्री रविशंकर ने काशी की दिव्यता की सराहना की। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ की ऊर्जा अद्वितीय है और यहाँ आकर मन को असीम शांति मिलती है। मंदिर से बाहर निकलते समय उन्होंने हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
वाराणसी के इस दौरे को लेकर उनके अनुयायियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अपनी इस यात्रा के दौरान वे शहर में कुछ अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले सकते हैं।





