उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

उग्राखेड़ी, हरदा (पानीपत ) में आयोजित उग्राखेड़ी विमेंस ऑल इंडिया हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 में उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों और संस्थानों की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे मुकाबले अत्यंत रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे।
टूर्नामेंट के दौरान श्यामा हैंडबॉल अकैडमी की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट टीमवर्क, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। तीसरा स्थान हासिल करना अकैडमी और उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है तथा यह उपलब्धि प्रदेश में महिला हैंडबॉल के बढ़ते स्तर को दर्शाती है।
श्यामा हैंडबॉल अकैडमी के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और नियमित प्रशिक्षण का परिणाम है। अकैडमी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अकादमी की ट्रस्टी उपमा पांडेय एवं अमित पांडेय किशन ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और समर्थकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन का विश्वास जताया।

  • Related Posts

    वाराणसी के अनीष यादव का चयन जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम में, चीन में होने वाली 19वीं एशियन जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्

    Read more

    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    वाराणसी। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मुकुल कुमार यादव ने वाराणसी स्थित श्यामा हैंडबॉल अकादमी का दौरा कर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से मुलाकात की। उनके आगमन पर अमित पाण्डेय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    ऑस्ट्रेलिया पहुंचा भारत का राफेल बेड़ा, पिच ब्लैक अभ्यास में दिखेगी ताकत

    • By admin
    • July 18, 2026
    • 1 views
    ऑस्ट्रेलिया पहुंचा भारत का राफेल बेड़ा, पिच ब्लैक अभ्यास में दिखेगी ताकत

    15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    • By admin
    • July 18, 2026
    • 1 views
    15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    मॉनसून की वापसी से उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट

    • By admin
    • July 18, 2026
    • 3 views
    मॉनसून की वापसी से उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट

    आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले, वैरिएंट जांच के लिए सैंपल भेजे

    • By admin
    • July 18, 2026
    • 2 views
    आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले, वैरिएंट जांच के लिए सैंपल भेजे

    वोटर लिस्ट से नाम हटने पर नागरिकता खत्म नहीं होगी: सुप्रीम कोर्ट

    • By admin
    • July 18, 2026
    • 1 views
    वोटर लिस्ट से नाम हटने पर नागरिकता खत्म नहीं होगी: सुप्रीम कोर्ट

    गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार

    • By admin
    • July 18, 2026
    • 1 views
    गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार