वाराणसी: चैत्र नवरात्र में बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें, महापौर ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी लाइव न्यूज अभी तक । धर्म की नगरी काशी में चैत्र नवरात्र के पावन पर्व को लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है। सोमवार को सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में श्रद्धालुओं की आस्था और पर्व की पवित्रता को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है कि नवरात्र के दौरान नगर निगम सीमा के भीतर मीट, मुर्गा और मछली की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

मंदिर जाने वाले रास्तों पर होगी विशेष व्यवस्था

महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नवरात्र शुरू होने से पहले सभी प्रमुख देवी मंदिरों की ओर जाने वाले रास्तों का निरीक्षण किया जाए। सड़कों पर जहां भी गड्ढे हैं, उन्हें पैच वर्क के जरिए तुरंत ठीक किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो। साथ ही, स्वच्छता बनाए रखने के लिए सड़कों के किनारे नियमित रूप से चूने के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं।

सीवर और बिजली को लेकर कड़ी चेतावनी

बैठक में जलकल विभाग को सख्त हिदायत दी गई है कि त्योहार के समय शहर में कहीं भी सीवर ओवरफ्लो की समस्या नहीं होनी चाहिए और पेयजल की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी रहे। वहीं, आलोक विभाग को जिम्मेदारी दी गई है कि मंदिरों की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था चाक-चौबंद रहे।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। बैठक में अपर नगर आयुक्त और जलकल के महाप्रबंधक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 2 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 3 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 7 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 7 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 69 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली