*राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण की 75वीं वर्षगांठ पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), राज्य राजधानी क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (NSS) की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 18 अप्रैल से 24 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। Google Form के माध्यम से आयोजित प्रतियोगिता में कुल 124 स्लोगन प्राप्त हुए।

प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ स्लोगन “गणना ही गहना है, आओ इससे राष्ट्र सजायें, बेहतर कल के खातिर, आओ हम भी आंकड़े जुटायें” को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया, जिसे श्री सत्येन्द्र कुमार, एम.एस.सी., लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा रचित किया गया था।

द्वितीय पुरस्कार के लिए बाबा साहब भीमराव आंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के श्री अतर सिंह एवं सनबीम पब्लिक स्कूल, गोंडा के कक्षा 5 के छात्र श्री अपूर्व सिंह को संयुक्त रूप से चुना गया। वहीं, तृतीय पुरस्कार लखनऊ विश्वविद्यालय की सुश्री प्रगति मिश्रा एवं फतेहपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की सुश्री स्नेहा देवी को प्रदान किया गया।

30 अप्रैल को NSO भवन परिसर, लखनऊ में आयोजित एक सम्मान समारोह में उप-महानिदेशक डॉ. सुचिता गुप्ता द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को NSS के इतिहास, आंकड़ों के महत्व और विभाग की भूमिका के बारे में जानकारी दी और सांख्यिकी के क्षेत्र में युवाओं की सहभागिता को सराहा।

सहायक निदेशक श्रीमती डिंपल यादव ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि सांख्यिकी आंकड़े देश की नीतियों और योजनाओं की रीढ़ होते हैं, और युवाओं को इनके प्रति जागरूक रहना चाहिए।

यह प्रतियोगिता न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देने का माध्यम बनी, बल्कि छात्रों में सांख्यिकी के महत्व को लेकर जागरूकता भी उत्पन्न हुई।

  • Related Posts

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    पर्यावरण दिवस जागरूकता अभियान पर्यावरण संरक्षण का स्तर बढ़ाएं, इस हेतु “प्रकृति से प्रेरित, भविष्य में पर्यावरण के संरक्षण हेतु”, विषय पर दिनांक 05.06.2026 को “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 2 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 3 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 7 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 8 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 18 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 69 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली