बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका परिवार) ने दी अपने 08 सेवानिवृत्त कर्मचारी साथियों को भावभीनी विदाई*

बनारस रेल इंजन कारखाना में अप्रैल माह में सेवानिवृत्त होने वाले 08 कर्मचारियों के सम्मान में दिनांक 30 अप्रैल को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर भावनाओं, सम्मान और कृतज्ञता से परिपूर्ण रहा।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मठ और समर्पित साथियों में सहायक उद्यान श्रीमती उषा पाण्डेय, मुख्य कार्यालय अधीक्षकगण – मनसा राम, चंद्र भूषण तिवारी, आदित्य नारायण एवं जगदीश कुमार, कांस्टेबल घनश्याम सिंह एवं राधेश्याम, तथा आशुलिपिक रवि कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे। इन सभी को बरेका के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी जनार्दन सिंह द्वारा फोल्डर एवं मेडल प्रदान कर ससम्मान विदाई दी गई।

अपने संबोधन में श्री जनार्दन सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल सेवा का अंत नहीं, बल्कि एक नए जीवन अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कर्मियों को सलाह दी कि अपने संचित धन को सुरक्षित सरकारी योजनाओं में निवेश करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, और समाज के कल्याण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्री राजकुमार गुप्ता ने सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी और वित्तीय योजना बनाने पर बल दिया। साथ ही, मण्डल चिकित्साधिकारी डॉ. अमित गुप्ता ने सभी को नियमित योग, व्यायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर बरेका के जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस भावुक पल के साक्षी बनते हुए सभी सेवानिवृत्त साथियों को शुभकामनाएं दीं।

बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधियों ने भी उपस्थित होकर कर्मियों को सुरक्षित निवेश के विकल्प बताए और उपहार देकर सम्मानित किया। लेखा एवं कार्मिक विभाग के सहयोग से सभी को एकमुश्त भुगतान भी सुनिश्चित किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी पीयूष मींज ने किया।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 11 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 56 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 9 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 90 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया