सी-आर्म मशीन का कमाल —गरीब रिक्शा चालक भार्गवदास को मिला जीवनदान* *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड में गरीब रिक्शा चालक भार्गवदास की कलाई का हुआ सफल आपरेशन*

जनपद वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग *मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी* के निर्देशन में नित नई उचाईयों को छू रहा है| इस क्रम में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड को भी सी-आर्म मशीन की सौगात मिली है| जिससे सीएचसी दुर्गाकुंड में सी-आर्म मशीन लग जाने से आर्थोपेडिक सर्जरी लगातार हो रही है| सीएचसी में भार्गवदास को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण की ओपीडी में दिखाया गया| डॉ प्रवीन ने भार्गव दास को देखने के बाद एक्स-रे कराने के बाद रिपोर्ट देखकर कर तुरंत आपरेशन करने का निर्णय लिया| बुधवार को रिक्शा चालक भार्गवदास के कलाई का सफल ऑर्थोपेडिक सर्जरी की गई। जिसमें डॉ निकुंज वर्मा द्वारा ब्रेकियल ब्लाक लगाकर हाँथ को सुन्न किया गया| भार्गवदास की उम्र करीब 58 वर्ष है जो कि रिक्शा चलाते समय भीड़ में गिर गये थे, जिसके कारण उनके दाहिने हाथ की कलाई टूट गई थी। स्वयं सेवी लोगों के द्वारा उन्हें सीएचसी दुर्गाकुंड में भर्ती कराया गया| जिनका एक्स-रे करने पर पता चला कि इनके दाहिने हाथ के कलाई की हड्डी के ऑपरेशन की तुरंत आवश्यकता है। जिसके बाद उनकी कलाई का ऑपरेशन करके प्लेट लगाया गया, जो पूर्ण रूप से सफल रहा अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं।

यह ऑपरेशन *हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण* द्वारा किया गया। ऑपरेशन करने वाली टीम में अधीक्षक डॉ निकुंज वर्मा, फार्मासिस्ट रमाकांत त्रिपाठी, स्टाफ नर्स पूजा आदि मौजूद रहीं।

अधीक्षक डॉ निकुंज वर्मा ने इसका श्रेय सीएमओ वाराणसी डॉक्टर संदीप चौधरी को दिया और बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अथक प्रयास से हमारे अस्पताल सीएचसी दुर्गाकुंड को डिजिटल एक्सरे मशीन और सी-आर्म मशीन उपलब्ध कराई गई है, जिसके कारण ही आर्थोपेडिक सर्जरी की सुविधा मरीजों को मिल पा रही है।

*मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी डॉक्टर संदीप चौधरी* ने बताया कि शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड में सी-आर्म मशीन लग जाने से जटिल हड्डी के ऑपरेशन की शुरुआत हो गई है आने वाले समय में मरीजों को हड्डी से संबंधित हर प्रकार की सर्जरी सीएचसी दुर्गाकुंड में ही मिलेगी।

  • Related Posts

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाराणसी कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 6 अप्रैल 2026 को शाम 6…

    Read more

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय नवनिर्माण का क्षण हर साल, जब स्कूलों के द्वार नए शैक्षणिक सत्र…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 9 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य