वाराणसी मंडल से सेवानिवृत होने वाले 13 कर्मचारियों को (रु 4,53,53,766) का समापक भुगतान*



वाराणसी 30 अप्रैल, 2025; मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं मंडल कार्मिक अधिकारी(इंचार्ज) श्री अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में 30 अप्रैल, 2025 को सेवानिवृत होने वाले विभिन्न विभागों से एक अधिकारी और 12 कर्मचारियों सहित कुल 13 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में उनके समापक धनराशि कुल चार करोड़ तिरपन लाख तिरपन हजार सात सौ छाछठ रूपये (रु 4,53,53,766) का भुगतान किया गया ।

इस अवसर परवरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री राजेश कुमार, मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज) श्री अभिनव कुमार सिंह , सहायक कार्मिक अधिकारी श्री वीरेंद्र यादव, समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे ।
इस अवसर मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आप सबने अपने कार्यकाल में भारतीय रेलवे में बहुत सारे बदलावों को देखा और उसके साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वाह किया , यह अपने आप में बड़ी उपलब्धी है । उन्होंने कहा कि अब आप रेल कार्यों से निर्वृत होकर अपने परिवार और समाज को अपना बचा हुआ समय देवें और अपने सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों की प्रतिपूर्ति करें । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वाराणसी मंडल विगत वर्षो से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को उनके सभी प्रकार के देयों का सम्पूर्ण भुगतान उनके सेवानिवृति के दिन ही किया जाता है,यह लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परस्पर सामंजस्य एवं कठिन परिश्रम के फलस्वरूप संभव होता है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल प्रदान कर अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया ।


इसके पूर्व मंडल कार्मिक अधिकारी(इंचार्ज) अभिनव कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया । उन्होंने सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड ,सेवा प्रमाण पत्र एवं पीपीओ सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें किसी व्यक्ति या संस्था के बहकावे अथवा भावनाओं में बह कर इसे अनुचित व्यक्ति को नहीं देंगे। उन्होंने बताया बहुत से लोग ऐसे अवसरों के तलाश में रहते हैं और तरह तरह के प्रलोभन देकर धन फंसा देते है । सतर्क रहें यह आपके जीवन की पूंजी है बहुत आवश्यक हो तभी खर्च करें यथा संभव अपनी प्राप्तियों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है। आपके अनुभव से हम आगे भी लाभ उठाते रहेंगे। आपको जब भी समस्या हो आप मिल सकते है। आपकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

सेवानिवृत होने एक अधिकारी में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/प्रयागराज रामबाग डा ए.के प्रकाश तथा कर्मचारियों में सर्वश्री इन्द्र बहादुर चौधरी कांटा वाला/सिसवां बाजार,राज दत्त चौधरी कांटा वाला/मऊ, एम.डी.नसीरुद्दीन सीनियर सेक्शन इंजीनियर/छपरा, रीना देवी तकनीशियन/छपरा,एस.पी.सिंह वरिष्ठ तकनीशियन/ औड़िहार,हरि कृष्ण यादव मुख्य कार्यालय अधीक्षक/मऊ,अनरिया सफाई वाला/मंडल चिकित्सा वाराणसी,श्रीमती माधुरी देवी सफाई वाला/मंडल चिकित्सा वा राजेश कुमार लैब सहायक /मंडल चिकित्सा वाराणसी,लाल बाबू राय ट्रैकमैन/मऊ,बंगाली खलासी/माधोसिंह आदि कर्मचारी शामिल थे।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 11 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 56 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 9 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 90 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया