*वाराणसी मंडल का रेलवे सुरक्षा बल अभियान चलाकर महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान कर रहा है*

वाराणसी ; मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल,वाराणसी द्वारा रेल संपत्ति की सुरक्षा, अवैध सामग्री की तस्करी,यात्रियों की सुरक्षा एवं विशेष रूप से महिला यात्रियों को सुरक्षित माहौल देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल ,वाराणसी द्वारा ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा हेतु कार्य योजना के अंतर्गत महिला सुरक्षा की दृष्टिगत वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर अभियान चलाया गया जिसमें कुल 283 व्यक्तियों को महिला कोच में यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर विधिक कार्यवाही की गई तथा स्टेशनों पर कुल 177 अवेयरनेस कैंपेन भी कराया गया।

महिला यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टिगत लगातार महिला सुरक्षा कर्मियों द्वारा गाड़ियों को स्कॉर्ट कराया जा रहा है।
इसी परिप्रेक्ष्य में महिला सुरक्षा के दृष्टिगत वर्ष 2025 में जनवरी से मार्च तक फुल 235 ट्रेनों में 12302 अकेली यात्रा करने वाली महिला को मेरी सहेली टीम के द्वारा अटेंड कर उन्हें गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने में सहायता की गई ।
इसके साथ ही वाराणसी मंडल के प्रयागराज रामबाग, बनारस, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बेल्थरा रोड एवं सिवान कुल 11 रेलवे स्टेशन पर कुल 440 सीसी टीवी सर्विलांस कैमरे लगाए गए हैं , जिससे संदिग्ध स्थान एवं संदिग्ध व्यक्तियों के गतिविधियां पर लगातार निगरानी कराई जा रही है ।

ज्ञातव्य हो कि महिला सुरक्षा कर्मियों द्वारा गर्भवती महिला यात्रियों के प्रसव में सहायता करने के साथ साथ सतर्क और सक्रिय भूमिका ने परिवार से बिछड़ी बच्चियों को बचाने में भी भरपूर मदद करतीं है।

रेलवे सुरक्षा बल में महिला कर्मी न केवल सशक्तिकरण का प्रतीक हैं, बल्कि वे यात्रियों की सुरक्षा और भलाई में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 59 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 95 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया