स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत के प्रान्तीय कार्यालय काशी मे पुनर्निर्माण, हवन-पूजन का कार्य सम्पन्न |

  • Country
  • April 26, 2025
  • 0 Comments

वाराणसी। 2015 में निर्मित स्वदेशी जागरण मंच काशी एवं गोरक्ष प्रान्त के पुनर्निर्माण हुए कार्यालय पर आयोजित स्वजागरण के लिए आयोजित पंच परिवर्तन संकल्प हवन यज्ञ में आए हुए समस्त बंधु/भगिनी ने शताब्दी वर्ष पर संघ शक्ति की प्रति पूर्ण समर्पण व्यक्त किया। संकल्प हवन यज्ञ की शुरुआत अतिथि स्वागत, दीप प्रज्वलित कर भारत माता, राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत जी, दीनदयाल जी एवं बाबा साहब की छवि पर पुष्प अर्पित कर हुई।

गायत्री परिवार के गंगाधर जी ने पुरोहित के रूप में भारत माता की जय हेतु सभी से यज्ञ में वैदिक मंत्रों से आहुति करवाया। सैंतीस करोड़ स्टार्टअप का देश भारत’ नामक पुस्तक का विमोचन करते हुए मुख्य वक्ता प्रान्त सह कार्यवाह काशी प्रान्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डा. राकेश तिवारी जी ने व्यष्टि से समष्टि , स्वाधीनता से स्वतंत्रता , संगठन शक्ति से राष्ट्र निर्माण से विश्व कल्याण को बताया। विभाग संघचालक काशी विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रो. जय प्रकाश लाल पंच परिवर्तन में मानव कल्याण निहित है बताते हुए सभी पांच बिंदु को स्पष्ट किया। प्रकृति संरक्षित विकास शीलता पर बल देते हुए प्रान्त पर्यावरण प्रमुख श्री कृष्ण मोहन ने उपभोक्ता भाव से मुक्त रहने को कहा।

इस अवसर पर काशी से विभिन्न संगठन के प्रमुख गणमान्य की सहभागिता के क्रम में मीना चौबे राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, अंजू सिंह विभाग कार्यवाहिका राष्ट्र सेविका समिति, अखिल भारतीय अनन्त मिश्र, सहकार भारती, राजेश सिंह प्रांत अध्यक्ष लघु उद्योग भारती , रजनीश मल्होत्रा जिला महामंत्री अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत व सदस्य गायत्री परिवार, संजीव कुमार सिंह गौसेवा प्रमुख, प्रमील पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ , उमाकांत किसान संघ , राजेंद्र पाण्डेय सामाजिक सद्भाव व उपाध्यक्ष रानी लक्ष्मी बाई न्यास , नम्रता चौरसियामहिला मोर्चा अध्यक्ष काशी क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी, आनन्द प्रकाश जैविक कृषि विशेषज्ञ, डा. पवन दूबे (डेन्टल सर्जन ) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, उर्मिला मिश्रा भारतीय महिला शिक्षण संस्थान, मधु श्रीवास्तव ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी की उपस्थिति रही। स्वागत व धन्यवाद आभार महानगर संयोजिका कविता मालवीय के द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी किसी भी दशा में अर्ह मतदाता छूटने न पाए, यह अवश्य सुनिश्चित किया जाए: मंडलायुक्त वाराणसी/जौनपुर।…

    Read more

    पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के संदर्भ में प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पाद तथा गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु केंद्र एवं राज्य द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया को दी गयी जानकारी*

    पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के संदर्भ में प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पाद तथा गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु केंद्र एवं राज्य द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 9 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य