शौर्य और संस्कृति का अनूठा संगम!
प्रयागराज आज तीर्थराज प्रयाग के अरैल घाट पर भारतीय सेना की उत्तरी एवं मध्य कमान द्वारा संयुक्त रूप से ‘नार्थ टेक सिम्पोजियम-2026’ के अंतर्गत आयोजित ‘सांस्कृतिक शौर्य संगम’ में माननीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh एवं थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित हुआ।

यह कार्यक्रम भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रति अटूट सम्मान का प्रतीक है। सीमाओं पर सजग हमारे सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और बलिदान के कारण ही राष्ट्र सुरक्षित है। विशेष रूप से भारतीय सैन्य इतिहास के स्वर्णिम अध्याय ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गौरवगाथा सैन्य शक्ति के प्रति हमारे विश्वास को और सुदृढ़ करती है।

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध लोक गायिका Malini Awasthi एवं अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शौर्यपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल आनंद सेन गुप्ता सहित सेना के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह भव्य आयोजन हमारी सेना की गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना के सुंदर सामंजस्य का जीवंत उदाहरण है।








