आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जनपद चंदौली के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के सभागार मे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रामनगर कार्यक्रम मे मुख्य आतिथि के रूप मे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने किया ।
कार्यक्रम मे श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी, और पफैक्टरियों के सेवायोजक प्रतिनिधि तथा कारखानों मे काम करने वाले कर्मचारी श्रमिक एवं गैर सरकारी संस्था के सदस्य ईट भट्ट एसोसिएशन के श्री रतन श्रीवास्तव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्तिथि रहे।

सभागार स्थित बैठक मे आज के मजदूर दिवस के अवसर पर लखनऊ से प्रसारित कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीम प्रसारण देखा एवं सुन गया जिसमे माननीय श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर जी द्वारा श्रम कानूनो, योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताते हुए श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओ जिसमे कन्या विवाह सहायता योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता , मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना के बारे मे जानकारी दी गयी तथा कहा गया की श्रमिकों के परिवारों मे समय समय पर आवश्यक मदद योजना के माध्यम से श्रम विभाग द्वारा दी जा रही है। निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों को विवाह अनुदान 65 हज़ार की दर से दिया जाता है जिसे शीघ्र ही एक लाख किया जायेगा।
कारखानों मे काम करने वालो मजदूरों को निर्धारित न्यूनतम वेतन के दर से भुगतान किया जा रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कहा गया की श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों का इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया है। शीघ्र ही प्रदेश के अवशेष निर्माण श्रमिकों का भी आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने की घोषणा की गयी, जिससे प्रति श्रमिक 5 लाख रुपया तक का इलाज मुफ्त होगा। उन्होंने ये भी कहा की निर्माण श्रमिकों के बच्चे प्रदेश मे स्थापित अटल आवासीय विद्यालयो मे क्वालिटी शिक्षा प्राप्त कर रहे है।
अटल आवासीय विद्यालयो के बच्चो के द्वारा हाई स्कूल एवं इंटर मे अच्छा मार्क प्राप्त करने पर उन्हें तथा प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह एवं कंप्यूटर टेबलेट वितरित किया गया। साथ ही इसी क्रम मे श्रमिकों हेतु कम्पोजिट विद्यालय जेवर नोएडा मे खोले जाने की घोषणा की गयी अटल आवासीय विद्यालय के सम्बन्ध मे विशेष रूप मे जनपद वाराणसी एवं प्रयागराज जनपद के प्रधानाचार्य, एवं श्रमायुक्त की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।

कार्यक्रम मे अपर जिला अधिकारी महोदय द्वारा कहा गया की श्रमिकों को उनकी निर्धारित मजदूरी के साथ साथ उन्हें एक अच्छा वातावरण भी मिलना चाहिए जिससे श्रमिक शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वास्थ्य रहे तथा देश की उन्नति हो
इस सम्बन्ध मे कारखाना मालिकों की ओर से अध्यक्ष देव भट्टाचार्या द्वारा प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी
कार्यक्रम के अंत मे सभा का समापन श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा उपस्थित जनो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किया गया
मुख्य रूप से उद्यमियों में अजय राय, आशीष गुप्ता, अनूप साहू, राहुल शर्मा, हिमांशु कुमार, अनुज गुप्ता, दीपक माहेश्वरी,बद्री प्रसाद केशरी,राम सिंह,राजेश्वर प्रसाद केशरी अरविंद सिंह, संतोष विश्वकर्मा आदि सैकड़ो के संख्या में उद्यमी उपस्थित थे।

Oplus_131072

  • Related Posts

    मारवाड़ी युवा फाऊंडेशन ‘अरिंदम’ का पदग्रहण समारोह एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का भी आयोजन किया

    वाराणसी मारवाड़ी युवा फाउंडेशन ‘अरिंदम’ शहर की एक अग्रणी समाजसेवी संस्था है जिसका चुनाव 10 मई दिन रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें अभिषेक डीडवानिया अध्यक्ष, हरि अग्रवाल सचिव, सीए सत्यम…

    Read more

    सौरभ एजेंसी द्वारा “लौरिट्ज़ क्नूडसेन” के साथ रिटेलर मीट 2025 का सफल आयोजन

    वाराणसी सौरभ एजेंसी वाराणसी के रिटेलर्स से मिलें कल रात शनिवार को होटल क्लर्क में सम्पन्न हुए जिसमें रिटेलर्स का उत्साह जोरो पर था और लॉरित्ज़ नुडसन द्वारा सौरभ एजेंसी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 2 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 3 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 7 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 8 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 18 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 69 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली