उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएसन के तत्वाधान में आयोजित प्रेसवार्ता का आयोजन सनबीम स्कूल वरुणा के प्रांगण मे किया गया कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएसन  के तत्वाधान में आयोजित  प्रेसवार्ता का आयोजन सनबीम स्कूल वरुणा के प्रांगण मे किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रिंग टेनिस खेल  का बिकास एवं खेल के माध्यम सें होने वाले लाभ से सभी को अवगत कराया गया शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेलकूद अत्यंत आवश्यक है। उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएसन में
चेयरमैन के पद पर निर्विरोध हर्ष मधोक (मानद निदेशक सनबीम ग्रुप ऑफ शैक्षणिक संस्थान वाराणसी)
प्रेसिडेंट के पद पर निर्विरोध अमित पांडे (निदेशक वाराणसी पब्लिक स्कूल)
महासचिव के पद पर निर्विरोध  मनीषा रानी (स्पोर्ट्स हेड सनबीम स्कूल वरूणा वाराणसी)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध डॉ निशांत सिंह (प्रशासक सनबीम एकेडमी वाराणसी)
उपाध्यक्ष के पद पर डॉ अमित मौर्य ( उपाध्यक्ष अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट)
उपाध्याय के पद पर विश्वतोष नारायण सिंह ( निदेशक एस. एस. पब्लिक स्कूल जौनपुर) को नियुक्त किया गया ।
साथ ही अन्य पदाधिकारीयों में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर गुरविंदर सिंह एवं दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष के पद पर प्रखर शुक्ला , कन्वेनर के पद पर  निलेश मिश्रा, टेक्नीकल डायरेक्टर के पद पर  समीर पटेल,  को नियुक्त किया गया है तथा सदस्य के रूप में  रेणू सिंह चंदौली,  अखिलेश रघुवंशी लखनऊ , भोला विश्वास वाराणसी, मो0 साबिर प्रयागराज को नामित किया गया है
कार्यक्रम के शुभारम्भ में  अमित पांडेय जी कोषाध्यक्ष रिंग टेनिस फेडरेशन आॅफ इण्डिया को उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस ऐसोसिएशन के चेयरमैन हर्ष मधोक ने बुके देकर उनका स्वागत किया तत्पश्चात अमित पाण्डेय ने हर्ष मधोक को माल्यार्पण व बुके देकर सम्मानित किया, तत्पश्चात सभी अधिकारियों को क्रमशः उनके पद की घोषणा करते हूए उनका स्वागत व सम्मान किया गया और उनके दायित्व को निर्वहन करने के लिए प्रेरणाश्रोत वक्तव्य में श्री हर्ष मधोक (चेयरमैन उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएसन) ने कहा कि खेल को बढ़ाने के लिए हम सभी प्रयास करेंगे और आवश्यकता के अनुसार जो भी मदद हो उसे पूरी की जायेगी।  अमित पाण्डेय जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम सभी मिलकर खेल को एक नई ऊचाईंयो पर पहुचाने के लिए हर सम्भव प्रयास व खिलाड़ीयों की मदद करेंगे साथ ही कहा कि 2024-25 का सबजूनियर नेशनल टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश की देखरेख में किया जायेगा।  मनीषा रानी (महासचिव उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन) ने कहा कि इस खेल को अगले वर्ष 2025-26 तक पूरे उत्तर प्रदेश में एक जुनून के माध्यम से बढ़ाने का कार्य करेंगे। इन्होने कहा की नवम्बर 2024 में इस खेल की एक कार्यशाला आयोजित की जायेगी जिसमे रिंग टेनिस फेडरेशन आॅफ इण्डिया के महासचिव के. आर. वी. श्यामसुन्दर जी के मार्गदर्शन के द्वारा  खेल के बारीकियों को समझाया जायेगा। कार्यक्रम के अंत में महासचिव मनीषा रानी ने सबका आभार व्यक्त किया ।

  • Related Posts

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    हैंडबॉल एसोसिएशन (इंडिया) ने उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव श्री अमित पाण्डेय (किशन) को भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम का हेड ऑफ डेलीगेशन (HOD) नियुक्त किया है। यह…

    Read more

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    उग्राखेड़ी, हरदा (पानीपत ) में आयोजित उग्राखेड़ी विमेंस ऑल इंडिया हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 में उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 2 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 3 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 7 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 7 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 69 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली