स्टाम्प मंत्री ने 224.61 लाख रूपये लागत से होने वाले 8 सड़क नवनिर्माण कार्य का किया उद्घाटन

जिन विकास एवं #निर्माण कार्यों को शुरू किया जा रहा है, उन्हें समय से पूरा कराकर जनता को समर्पित भी किया जा रहा है-रविन्द्र जायसवाल

वाराणसी। प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शनिवार को शहर उत्तरी विधानसभा के अकथा वार्ड के पैगम्बरपुर, रूपनपुर, अकेलवा बाबा,मां वैश्नो कॉलोनी, नवापुरा, अनमोल नगर, श्रीनगर कालोनी आदि क्षेत्रों में 224.61 लाख रूपये लागत से होने वाले डूडा, आवास विकास एवं विधायक निधि से स्वीकृत कुल 8 सड़क नवनिर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने विधायक निधि से 7.3 लाख रूपये लागत से अकथा में पंचकोशी चैराहा पैगम्बरपुर में कान्ता के मकान से शैल कुमारी देवी के मकान तक इण्टरलाकिंग का कार्य, पूर्वांचल निधि से 6.01 लाख की लागत से अकथा वार्ड रुप्पनपुर नटुई मार्ग पर खराब सड़क की मरम्मत का कार्य, डूडा से 38.06 लाख की लागत से बने अकथा राजकुमार जायसवाल अकेलवा बाबा गाटा न० 1 पर इंटरलाकिंग कार्य, त्वरित निधि से 24.41 लाख की लागत से अकथा मा वैष्णो कालोनी तडिया चकविही सोना तालाब में रमेश कान्त मिश्रा अधिवक्ता के सामने से लेकर प्रेम कन्नौजिया के मकान से होते हुए रवि कुमार सिंह के मकान से लेकर शशि तिवारी के मकान तक ल० 250 मी लगभग सड़क निर्माण का कार्य, अकथा में नवापुरा से अनमोल नगर तक मार्ग का नवीनीकरण का कार्य लम्बाई 800 मी का कार्य लागत 10.87 लाख, अकथा में अनमोल नगर कालोनी में रामनाथ उपवन के पीछे मार्ग का नव निर्माण का कार्य लम्बाई 200 मी लागत 13.02 लाख के कार्य, पूर्वांचल निधि से 8.92 लाख की लागत से अकथा श्रीनगर कॉलोनी फेज 3 में अशोका इंजीनियरिंग कालेज रोड से म० नं0 सा 6/22 पी एच से होकर डा० परमहंस दूबे के आवास तक इंटरलाकिंग कार्य तथा आवास विकास के 114 लाख की लागत से बने अकथा रुद्रा हाइट्स से अकथा गाँव होते हुए नारोखर नाला तक स्टार्म वाटर लाइन का निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार, प्रदेश की योगी सरकार क्षेत्र के विकास के लिये कटिबद्ध है। जनमानस को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए सड़को के साथ गलियो का भी विकास किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि जिन विकास एवं निर्माण कार्यों को शुरू किया जा रहा है, उन्हें समय से पूरा कराकर जनता को समर्पित किया जा रहा है और लोगों को उसका त्वरित लाभ मिलने लग रहा है।
इस अवसर पर राजेंद्र मौर्या पार्षद, संजय जायसवाल पार्षद, अतुल सिंह मण्डल अध्य्क्ष, दिलीप चौहान मण्डल अध्यक्ष, अजित सिंह, मनोज जायसवाल, अरविन्द जायसवाल, राजनाथ यादव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 2 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 3 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 7 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 7 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 69 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली