कुलदीप यादव और वंशिका के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

लखनऊ लाइव न्यूज अभी तक। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की शादी का भव्य रिसेप्शन मंगलवार, 17 मार्च 2026 को लखनऊ के होटल द सेंट्रम में आयोजित किया गया। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की और वर-वधू को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

सीएम योगी के छुए पैर

समारोह के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे, कुलदीप यादव ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सीएम योगी ने फूलों का गुलदस्ता और उपहार भेंट कर कपल को बधाई दी। कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान राजनीतिक गलियारों से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी नवविवाहित जोड़े को बधाई देने पहुंचे।

क्रिकेट जगत के दिग्गजों का जमावड़ा

रिसेप्शन में क्रिकेट जगत की तमाम बड़ी हस्तियां नजर आईं। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन और रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। मेहमानों का स्वागत फूलों की बारिश के साथ शाही अंदाज में किया गया।

विंटेज कार से हुई एंट्री

कुलदीप और वंशिका ने रिसेप्शन पार्टी में 1960 की एक विंटेज कार में सवार होकर एंट्री ली, जो आकर्षण का केंद्र रही। आपको बता दें कि इस जोड़े ने 14 मार्च को मसूरी में एक निजी समारोह में शादी की थी। वंशिका कुलदीप की बचपन की दोस्त हैं और वह पेशे से LIC में कार्यरत हैं।

  • Related Posts

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    पर्यावरण दिवस जागरूकता अभियान पर्यावरण संरक्षण का स्तर बढ़ाएं, इस हेतु “प्रकृति से प्रेरित, भविष्य में पर्यावरण के संरक्षण हेतु”, विषय पर दिनांक 05.06.2026 को “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 2 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 3 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 7 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 8 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 18 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 69 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली