तेंदुआ ने लोकेशन बदला तो पहुंचा कहां ? दहशत में बीती रात ,चिरईगांव इलाके में रात भर जागते रहे लोग, लखनऊ से पहुंची विशेष टीम, वन विभाग की कांबिंग

वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी में दो दिन से ग्रामीण तेंदुआ के दहशत में जीने को विवश रहे। गौरा कला के नवापुर में तीन लोगों पर हमला करने के बाद तेंदुए ने अपना लोकेशन बदल लिया है, अब नया इलाका दहशत की जद में आ चुका है। वन विभाग और पुलिस की टीम लगातार तेंदुए का पीछा कर तो रही है लेकिन अब तक उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिल पाई है। बता दें कि आज तड़के सुबह सूचना मिली कि तेंदुआ नवापुरा से निकल कर समीप के बरियासनपुर स्थित एक ईंट भट्ठे के समीप नींबू के बगीचे में देखा गया। इस बात की सूचना पाकर दोपहर मे वन विभाग और पुलिस की टीम उस इलाके में पहुंच गई। बरियासनपुर स्थित लोहा ईंट भट्ठे के आसपास खतरनाक तेंदुआ को खोजने के लिए कांबिंग अभियान चल रहा था। शनिवार की शाम को समाचार दिए जाने तक तेंदुआ ढूंढा नहीं जा सका था। वन विभाग की पूरी टीम फिलहाल खाली हाथ नजर आई।

दर्जनों गांव के लोग दहशत में जीने को विवश

तेंदुआ ने आज शाम तक किसी के ऊपर हमला नहीं किया लेकिन लोगों का डर बना हुआ है। स्थानी लोगों ने बताया कि चिरईगांव, गौरा कला, नवापुरा, लेढूपुर , तिलमापुर आशापुर समेत दर्जनों इलाके में लोग रात भर जागते रहे। उधर कई गांव में युवाओं की टोली टॉर्च और लाठी लेकर जागते रहो का घोष करते दिखे। गौरा कला के नवापुरा में कल तीन लोगों को तेंदुए ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था जिनका इलाज आज भी अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि घायल लोगों की हालत अभी भी गंभीर है, किसी को 20 तो किसी को 37 टांके लगाने पड़े हैं। कल की घटना को देखते हुए आज भी बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर जाने से मना करते लोग अनावश्यक बाहर निकलने से भी परहेज करते दिखे। इस इलाके के स्कूलों में आज छात्र-छात्राओं ही नहीं अध्यापकों की भी उपस्थिति भी कम देखी गई।

आखिर डीएफओ स्वाती ने क्या कहा?

जब पांडे जी ने इस संदर्भ में जब वाराणसी की डीएफओ स्वाति श्रीवास्तव से पूछा तो उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए लखनऊ और गोरखपुर की विशेष टीम काशी में डेरा डाल चुकी है। हमलावर तेंदुए पर लगातार नजर रखी जा रही है जैसे ही उसका सही लोकेशन मिल जाएगा उसे पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील किया है कि सावधान रहते हुए तेंदुए के लोकेशन की सही सूचना विभाग को जरूर दें।

तेंदुआ दिखे तो वन विभाग या पुलिस को जरूर दें सूचना

डीएफओ स्वाति श्रीवास्तव ने कहा कि तेंदुआ को लेकर किसी तरह की अफवाह के चक्कर में ना पड़े, यदि तेंदुआ दिखे तो खुद किसी तरह का उसपर हमला न करें, और किसी तरह की लापरवाही भी न दिखाएं। उन्होंने कहा कि कल गौराकला के जिस स्थान पर तेंदुआ देखा गया था अब वहां से वह गायब हो चुका है। भूखा रहने पर वह किसी जानवर या इंसान पर हमला भी कर सकता है। अंधेरे में वह लगातार भागने की कोशिश करेगा ऐसे में कहीं वह दिख जाए तो तुरंत वन विभाग या स्थानीय पुलिस को सूचना जरूर दें। डॉ. लोकनाथ पांडेय की क़लम से!

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    • By admin
    • June 27, 2026
    • 4 views
    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    • By admin
    • June 24, 2026
    • 7 views
    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 5 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 7 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 12 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल