BLW ने विश्व उच्चरक्तचाप दिवस का थीम ‘’अपने ब्लड को सही तरह से मापें, इसे नियंत्रित करें तथा लंबा जीवन जीयें’’ पर प्रकाश डाला महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के दिशा निर्देश में

*बरेका चिकित्सालय में विश्व उच्च रक्त चाप दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन*

आज दिनांक 17.05.2025 को केन्द्रीय चिकित्सालय, बरेका में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के दिशा-निर्देशन तथा प्रमुख मुख्य चिकित्साधिकारी डा० देवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक सहित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए प्रमुख मुख्य चिकित्साधिकारी डा० देवेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष के विश्व उच्च रक्तचाप दिवस का थीम ‘’अपने ब्लड को सही तरह से मापें, इसे नियंत्रित करें तथा लंबा जीवन जीयें’’ पर प्रकाश डाला । भारत में उच्च रक्तचाप साइलेंट किलर बनता जा रहा है, अत: इस पर पूरा ध्यान देकर निपटने की आवश्यकता है । उच्च रक्तचाप, जिसे हाइपरटेंशन भी कहा जाता है, एक ऐसी स्थिति है जिसमें रक्त वाहिकाओं में दबाव बहुत अधिक हो जाता है । यह एक गंभीर स्थिति है, जो हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य स्वास्‍थ्‍य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकती है । उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए जीवनशैली में बदलाव और दवाएं महत्वपूर्ण हैं ।

तत्पशश्चात् अंजली तिवारी तथा अंजली गुप्ता के निर्देशन में चिकित्सातलय में अध्ययनरत् पापुलर नर्सिंग इंस्टीच्यूट के विद्यार्थियों ने जन-जागरूकता हेतु कॉलेज के छात्र-छात्राओं लोकेश, पूजा मिश्रा, काजल मौर्या, पूजा कुमारी, मुकेश कुमार, अंजली, प्रिंस, सोनाली, विद्यानन्द आदि द्वारा इसके विभिन्न आयाम पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया ।

इस स्वास्‍थ्‍य कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डा० मधुलिका सिंह, सहायक नर्सिंग अधिकारी गीता कुमारी चौधरी के अतिरिक्त मुख्य नर्सिंग सुपरीटेन्डेन्ट सर्वश्री अंजना टौड, कमला श्रीनिवासन, चंद्रकला राव, सीता कुमारी सिंह, उषा जैसल, संजूलता गौतम, उषा सिंह ने कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभायी ।

  • Related Posts

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    लत को मारो लात तभी बनेगी बात “सिगरेट का धुआं आपको नहीं, आपके अपनों की खुशियों को जलाता है।” —- डॉ. एस.के पाठक “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर…

    Read more

    ब्रेथ ईज़ी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रामनगर’ में अब मैक्स , दिल्ली और एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएँ

    वाराणसी क्षेत्रीय निवासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के संकल्प के साथ, ब्रेथ ईज़ी हॉस्पिटल, रामनगर ने अपने चिकित्सा पैनल में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टरों को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    • By admin
    • June 27, 2026
    • 4 views
    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    • By admin
    • June 24, 2026
    • 7 views
    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 5 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 7 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 12 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल