BHU ट्रामा सेंटर में गुंडाराज और भ्रष्टाचार के आरोप, डॉ. सौरभ सिंह पर कार्रवाई की मांग करते हुए लोग हुए लामबंद आये दिन बाउंसरों से डॉक्टरों और मरीजों को धमकाने, छात्रों पर मुकदमे दर्ज कराने और मेडिकल घोटाले के आरोपों के खिलाफ अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता सड़क पर उतरे किया जोरदार प्रदर्शन

BHU ट्रामा सेंटर में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के आरोप, डॉ. सौरभ सिंह की बर्खास्तगी और CBI जांच की मांग को लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन
वाराणसी,काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के ट्रामा सेंटर में भ्रष्टाचार और माफियाओं के संरक्षण देने का आरोप लगाकर स्थानीय अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला कलेट्रेट पर “ट्रामा सेंटर बचाओ मार्च” निकाला। इस विरोध मार्च का नेतृत्व BHU बचाओ संघर्ष समिति ने किया। आरोप है कि ट्रामा सेंटर के प्रभारी डॉ. सौरभ सिंह ने ट्रामा सेंटर को कमीशन, दलाली और धमकी का अड्डा बना दिया है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि डॉ. सौरभ सिंह ने अस्पताल में बाउंसरों को नियुक्त कर मरीजों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को डराने-धमकाने का माहौल बना दिया है। हाल ही में जब BHU के छात्रों ने मरीजों के साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत की, तो उनके खिलाफ लंका थाने में FIR दर्ज कर दी गई, जिससे उनका करियर खतरे में पड़ गया।
डॉ. सौरभ सिंह पर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ प्रोफेसरों जैसे प्रो. शशि प्रकाश मिश्र का भी अपमान किया और उनके खिलाफ गुर्गों से एफआईआर करवाने का प्रयास किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि ICU से गरीबों को सिफारिश के चलते बाहर किया जाता है, और मानवीय संवेदनाओं की घोर उपेक्षा हो रही है।

BHU ट्रामा सेंटर में गुंडाराज और भ्रष्टाचार के आरोप, डॉ. सौरभ सिंह पर कार्रवाई की मांग तेज

BHU ट्रामा सेंटर में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के आरोप, डॉ. सौरभ सिंह की बर्खास्तगी और CBI जांच की मांग को लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन

BHU बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट संजय भारद्वाज ने कहा कि डॉ. सौरभ सिंह की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की शिकायत भारत के प्रधानमंत्री और संयुक्त राष्ट्र तक भेजी जाएगी, क्योंकि यह सीधे मानवाधिकार और गरीब मरीजों की संवेदनाओं से जुड़ा है।
प्रदर्शनकारियों ने तख्तियाँ लेकर नारेबाज़ी की:
“सौरभ सिंह को बर्खास्त करो”
“बाउंसर नहीं, ये गुंडे हैं”
“CBI जांच कराओ – ट्रामा सेंटर बचाओ”
प्रदर्शन के अंत में, अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के ट्रामा सेंटर में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों ने हाल ही में व्यापक विरोध और कानूनी कार्रवाइयों को जन्म दिया है। इस विवाद के केंद्र में ट्रामा सेंटर के प्रभारी डॉ. सौरभ सिंह हैं, जिन पर करोड़ों रुपये के घोटाले, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी, और अपने रिश्तेदारों को अनुचित लाभ पहुँचाने के आरोप लगे हैं।

  • Related Posts

    ब्रेथ ईज़ी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रामनगर’ में अब मैक्स , दिल्ली और एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएँ

    वाराणसी क्षेत्रीय निवासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के संकल्प के साथ, ब्रेथ ईज़ी हॉस्पिटल, रामनगर ने अपने चिकित्सा पैनल में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टरों को…

    Read more

    “आरोहम” उपकार इंस्टिट्यूट में फ्रेशर पार्टी 2026 समारोह का हुआ भव्य आयोजन

    वाराणसी डा० उपकार इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज सुंदरपुर वाराणसी में शनिवार को फ्रेशर पार्टी “आरोहम” – 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 5 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 66 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 29 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 9 views

    • May 14, 2026
    • 11 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई उड़ान ! सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 14 views
    शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई उड़ान ! सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया