30 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों को अपने ब्लड प्रेशर की जाँच नियमित अंतराल पर कराते रहना चाहिए| CMO

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस आज*
*30 वर्ष के ऊपर के लोग नियमित अंतराल पर करायें रक्तचाप की जाँच- सीएमओ*

वाराणसी,
प्रत्येक वर्ष 17 मई को “विश्व हाइपरटेंशन दिवस” मनाया जाता है। इस वर्ष “विश्व हाइपरटेंशन दिवस” की थीम “Measure Your Blood Pressure Accurately, Control it, Live Longer” तय की गई है। साथ ही विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 2025 के उपलक्ष्य में 17 मई 2025 से दिनांक 17 जून 2025 (एक माह तक) गैर संचारी रोगों के प्रति जन-जागरूकता अभियान तथा स्क्रीनिंग गतिविधियों का भी अयोजन किया जायेगा। इस अभियान का उद्देश्य समुदाय स्तर पर उच्च रक्तचाप की रोकथाम, शीघ्र पहचान एवं उपचार को प्रोत्साहित करना है| इसकी जानकारी *मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी* ने दी|
*सीएमओ* ने बताया कि इस दौरान जिला अस्पतालों, सभी शहरी एवं ग्रामीण सीएचसी एवं पीएचसी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगे| जिसमें वाँकथान, मैराथन, रैली, साईकिल रैली, प्रश्नोतरी, नारा लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा| इसके अलावा सरकारी स्वास्थ्य इकाईयों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शहरी मलिन बस्तियों में स्क्रीनिंग शिविर का भी आयोजन किया जायेगा| जहाँ पर उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं कैंसर की जांच की जायेगी|
*उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ वाईबी पाठक* ने बताया कि 30 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों को अपने ब्लड प्रेशर की जाँच नियमित अंतराल पर कराते रहना चाहिए| इसके लिए जनपद में स्टेमी परियोजना के अंतर्गत जिला अस्पतालों सहित सभी सीएचसी पर जाँच की व्यवस्था की गई है| वहां पर जाकर कोई भी व्यक्ति अपनी जाँच करवा सकता है|
उन्होंने बताया कि हाइपरटेंशन को हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) भी कहा जाता है। ये अक्सर अनियमित जीवन शैली, मोटापा, तनाव को नजरअंदाज करने और खराब खानपान का परिणाम होता है। अगर हम संतुलित आहार ग्रहण करते हैं और स्वस्थ जीवन शैली अपनाते हैं तो निश्चित रूप से इससे बच सकते हैं। उच्च रक्तचाप से हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक, क्रोनिक किडनी की बीमारी और दृष्टि हानि जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। शुरुआत में इसका पता नहीं चलता है, बाद में परेशानी बढ़ जाती है। 

सामान्य लक्षण-
सिरदर्द होना, ज्यादा तनाव, सीने में दर्द या भारीपन, सांस लेने में परेशानी, अचानक घबराहट, समझने या बोलने में कठिनाई, चेहरे, बांह या पैरों में अचानक सुन्नपन, झुनझुनी या कमजोरी महसूस होना या धुंधला दिखाई देना। 

बचाव के उपाय-
औसत रक्तचाप 85 से 135 के बीच रहना चाहिए। इससे अधिक होने पर उपचार लें। ऐसे मरीज ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं और खान पान में खास ध्यान रखें। व्यायाम कर वजन संतुलित रखें, धुम्रपान व शराब के सेवन से बचना चाहिए।

  • Related Posts

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    लत को मारो लात तभी बनेगी बात “सिगरेट का धुआं आपको नहीं, आपके अपनों की खुशियों को जलाता है।” —- डॉ. एस.के पाठक “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर…

    Read more

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया