*भारत-पाकिस्तान तनाव: ऑपरेशन सिंदूर के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर 135 उड़ान रद्द

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआई) एयरपोर्ट पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद से गुरुवार तक 135 उड़ानें रद्द की गई और 193 से ज्यादा उड़ानों में विलंब हुआ। गुरुवार को विभिन्न एयरलाइंस द्वारा 90 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें पांच अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और छह अंतरराष्ट्रीय आगमन शामिल हैं।

मंगलवार देर रात हुए ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह से उड़ानों में विलंब व रद्दीकरण शुरू हुए। बुधवार को 93 उड़ानों में विलंब दर्ज किया गया था। उड़ानों का रद्द किया जाना व विलंब बुधवार रात व तड़के से लेकर गुरुवार रात तक जारी रहा। इस वजह से गुरुवार को 100 से ज्यादा उड़ानों में विलंब रहा और 90 उड़ानें रद्द की गई।

रद्द की गई उड़ानों में 46 घरेलू प्रस्थान और 33 घरेलू आगमन शामिल हैं। ज्यादातर उड़ानें अमृतसर, लेह, धर्मशाला, चंडीगढ़, श्रीनगर, मुंबई, जोधपुर, जयपुर, भुज की हैं। वहीं बुधवार को 93 उड़ानों में विलंब व 45 उड़ानों को रद्द किया गया था। इसको लेकर विभिन्न एयरलाइन द्वारा यात्रियों को लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है।
वहीं बदलते एयरस्पेस की स्थिति का भी उड़ान संचालन पर असर पड़ा है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा, ‘आइजीआई एयरपोर्ट के सभी टर्मिनलों और चार रनवे पर संचालन सामान्य रूप से जारी है। विमानन कंपनी इंडिगो ने दिल्ली से कजाकिस्तान के अल्माटी और उज्बेकिस्तान के ताशकंद के लिए अपनी सीधी उड़ानें 14 जून तक निलंबित कर दी हैं।

इंडिगो पहले इन दोनों शहरों के लिए प्रतिदिन उड़ानें संचालित कर रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि अल्माटी और ताशकंद की उड़ानें पहले सात मई तक निलंबित थीं, लेकिन अब इसे 14 जून तक बढ़ा दिया गया है।

  • Related Posts

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    तीर्थराज प्रयाग के अरैल घाट पर भारतीय सेना की उत्तरी एवं मध्य कमान द्वारा संयुक्त रूप से ‘नार्थ टेक सिम्पोजियम-2026’ के अंतर्गत आयोजित ‘सांस्कृतिक शौर्य संगम’

    शौर्य और संस्कृति का अनूठा संगम! प्रयागराज आज तीर्थराज प्रयाग के अरैल घाट पर भारतीय सेना की उत्तरी एवं मध्य कमान द्वारा संयुक्त रूप से ‘नार्थ टेक सिम्पोजियम-2026’ के अंतर्गत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया