*ऑपरेशन सिन्दूर* के पूर्णतः सफल होने पर *सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा द्वारा भारत सरकार व भारतीय सेना का अभिनन्दन*—

*‘धर्मो रक्षति रक्षितः’*– कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा।

भारत की रक्षा शक्ति, रणनीतिक दक्षता और मानवीय संवेदना का प्रतीक बनकर उभरा “ऑपरेशन सिन्दूर” न केवल एक सैन्य अभियान की सफलता है, अपितु यह भारत की सम्प्रभुता, नागरिकों के प्रति दायित्वबोध, और विश्व पटल पर उसके सशक्त नेतृत्व का ज्वलन्त प्रमाण है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी की ओर से मैं, कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, भारत सरकार, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, रक्षा मंत्रालय तथा भारतीय सेना के सभी वीर सैनिकों को कोटिशः बधाई एवं हार्दिक अभिनन्दन प्रेषित करता हूँ।

भारतीय सेना ने इस अभियान में जिस दक्षता, संयम, विवेक और शौर्य का परिचय दिया, वह अतुलनीय है। यह केवल एक सैन्य कार्यवाही नहीं थी, बल्कि राष्ट्र के नागरिकों की सुरक्षा, वैश्विक कूटनीति और मानवीय मूल्यों की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल थी। ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ की सनातन भावना के अनुरूप भारत की सेनाओं ने यह सिद्ध किया है कि हमारी परंपराएँ केवल आस्था की वस्तु नहीं, अपितु व्यवहार में भी राष्ट्र के कल्याण की वाहक हैं।

ऑपरेशन सिन्दूर का संचालन न केवल सामरिक दृष्टि से अद्वितीय रहा, बल्कि यह विश्व समुदाय के समक्ष भारत की शांतिप्रियता, सामर्थ्य और निर्णायक नेतृत्व का सशक्त सन्देश भी है। इस अभियान के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ है कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है, चाहे वे देश की सीमाओं के भीतर हों या कहीं और।

यह सफलता हमारे युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा और बलिदान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, जिसकी जड़ें भारतीय ज्ञान परम्परा में गहराई से समाहित हैं, सदैव से ही राष्ट्रोत्थान, संस्कृति-रक्षा और चरित्र-निर्माण के संकल्प के साथ शिक्षा देता आया है। सेना का यह पराक्रम हमारे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
मैं एक बार पुनः भारतीय सेना के शौर्य, भारत सरकार की दूरदर्शिता, और इस अभियान से जुड़े समस्त अधिकारियों व सैनिकों को नमन करता हूँ। यह सफलता भारत के गौरवशाली भविष्य की ओर एक और दृढ़ कदम है।
जय हिन्द! वन्दे मातरम्!

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया