निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर दिखेगी गर्भवती के चेहरे पर मुस्कान*

गर्भवती का जिला चिकित्सालय, सीएचसी और पीएचसी पर होगा पंजीकरण*
*84 जाँच केन्द्रों को किया गया चिन्हित, मुफ्त में मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा*
अब गर्भवती महिलाओं के लिए खुशखबरी है। सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधाएं नहीं मिल पाती है तो गर्भवती को घबराने की जरूरत नहीं है। उनके चेहरे पर मुस्कान बरकरार रहेगी।

सरकार ने कुछ ऐसी ही व्यवस्था की है जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। निजी जांच केंद्रों पर उन्हें अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी और उसके बदले गर्भवती को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी और पीएचसी पर गर्भवती का पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। ऐसे में अभी 84 निजी जांच केंद्रों को चिन्हित किया गया है। इसकी जानकारी *मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी* ने दी|

*सीएमओ* ने बताया कि सीएचसी व पीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा न मिलने पर उन्हें निजी जांच केंद्रों पर भेजा जाएगा। सीएचसी व पीएचसी प्रभारी की ओर से गर्भवती महिलाओं को ई- बाउचर उपलब्द्ध कराये जायेंगे। निजी केंद्रों को सरकार की ओर से भुगतान किया जाएगा।
*उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ एचसी मौर्या* ने बताया कि इस सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कर रहा है। यह सुविधा सभी 84 निजी केंद्रों पर शुरू कर दी गई है| गर्भवती महिलाओं के लिए यह बड़ी सौगात है, जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्थित 14 सीएचसी और 57 पीएचसी पर प्रतिदिन सैकड़ों गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए जांच करवानी पड़ती है। ज्यादातर केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड मशीन न होने और रेडियोलाजिस्ट के अभाव में समस्या बनी रहती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है।

*उन्होंने* बताया कि किसी कारणवश सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच नहीं हो पाएगी तो उन्हें निजी जांच केंद्रों पर भेजा जाएगा। इसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी। इसके लिए आसपास मौजूद निजी डायग्नोसिस सेंटरों को सीएचसी व पीएचसी से संबद्ध किया जा रहा है। मोबाइल पर मिलने वाले इस ई-बाउचर को दिखाकर निजी जांच केंद्रों पर जांच कराई जा सकेगी।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया