वाराणसी में आज सुबह हृदय विदारक घटना हुई भोजूवीर सब्जी मंडी में करंट ने ली एक ही परिवार के तीन लोगों की जान, मचा कोहराम

पहले बहू ने विद्युत प्रवाहित हो रहे लोहे की तार पर गीला कपड़ा डाला, फिर पति और श्वसुर आ गये चपेट में

बेटा-बहू और बुजुर्ग की मौत से भोजवीर-सिंधोरा रोड पर पसरा मातम

पत्नी प्रीती, पति सोनू और बुजुर्ग राजन की हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वाराणसी, up college चांदमारी रोड भोजूबीर सब्जी मंडी के पास एक घर में गुरूवार को एक परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के दम्पती और श्वसुर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। भोजवीर वरूणा पार क्षेत्र के बड़ी सब्जी मंडी है। जब तीन मौतों की सूचना मिली तो मंडी में भी मातम पसर गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर वह बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना को अत्यंत हृदय विदारक हुई पहले महिला करेंट की चपेट में आयी,उसके बाद बचाने गया पति भी करंट की चपेट में आ गया और इन दोनों को बचाने गये बुजुर्ग पिता भी चपेट में आ गये। मृत दम्पती सोनू और प्रीती के छोटे-छोटे दो बच्चे हैं।
यूनियन बैंक के पास रहता है परिवार, पुलिस अधिकारी पहुंचे प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजूवीर सब्जी मंडी से चांदमारी, सिंधोरा जानेवाले मार्ग पर यूनियन बैंक के पास राजन जायसवाल का घर है। सुबह परिवार की बहू प्रीती जायसवाल (28) ने घर के कपड़े साफ किये और उसे सुखाने के लिए गई। घर पर कपड़े सुखाने के लिए लोहे की तार की डारा बांधी गई थी। उसे पता नही था कि लोहे की तार में करंट उतर रहा था। जैसे ही उसने गीले कपड़े तार पर डाले करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगी। उसका शोर सुनकर श्वसुर राजेंद्र जायसवाल का बेटा और प्रीती का पति सोनू जायसवाल पहुंचा। जैसे ही उसने प्रीती को छुड़ाने की कोशिश की वह भी चपेट में आकर छटपटाने लगा। इतने में परिवार के बुजुर्ग पिता भी राजन जायसवाल (60) दम्पती को छुड़ाने पहुंचे तो वह भी करंट की चपेट में आ गये। तीनों की बुरी तरह करंट लगने से झुलस गए चिक पुकार की आवाज सुन कर परिवार के अन्य लोग भी शोर मचाने लगे। पड़ोसियों की भीड़ इकट्ठा हो गई कोई भी डर के मारे पास जाने की हिम्मत न हुई फोन से लोग पुलिस को सूचित किये,
पूरे इलाके में में पसरा मातम, दो मासूम बच्चों के रोने से चिल्लाने से सभी का हृदय विदारक होने लगा.

यह देख पड़ोस के लोग पहुंचे। पड़ोस के बुद्धिजीवी लोगों ने हिम्मत जुटाकर पहले घर की बिजली सप्लाई बंद की और सावधानी बरतते हुए तीनों को अलग तो किया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। एक ही परिवार में अचानक हृदय विदारक घटनाअचानक सुबह हुए हृदय विदारक घटना से तीन मौतों से इलाके में कोहराम मच गया। आसपास और उसे रोड से आने जाने वाले लोगों की भीड़ लग गई। परिवारवालों के करूण क्रंदन से मातम पूरे इलाके में छा गया ,सूचना मिलने पर डीसीपी और एसीपी वरूणा जोन पहुंचे। कैंट पुलिस पहुंच पहले ही पहुच चुकी थी। परिवारवालों को काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। सावधान हटी दुर्घटना घटी!

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया