ब्रेथ ईजी ने विश्व अस्थमा दिवस पर जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक, ब्रेथ ईजी टीम ने अस्सी घाट पर किया निशुल्क फेफड़े का परीक्षण

वाराणसी “विश्व अस्थमा दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, अस्सी, वाराणसी द्वारा दिनांक 6 मई 2025 (दिन मंगलवार) को प्रात: 6:30 बजे एक “जन जागरूकता रैली” का आयोजन किया गया I इस “जन जागरूकता अस्थमा मार्च” को हरी झंडी दिखाकर डा. एस. के पाठक (वरिष्ठ श्वांस एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ) एवं ब्रेथ ईजी की निर्देशिका सुनीता पाठक ने संयुक्त रूप से रवाना किया जिसमे शहर के युवा एवं सम्मनित नागरिको ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया I रैली ब्रेथ ईजी हॉस्पिटल अस्सी वाराणसी से अस्सी घाट तक गयी I
इस जन जागरूकता रैली में ब्रेथ ईजी टीम ने अस्थमा/ दमा जैसी बीमारी से लोगो को जागरूक होने का सन्देश दिया, जिसमे ब्रेथ ईजी टीम द्वारा “अपने अस्थमा को कैसे पहचाने” नामक पुस्तिका बाटी जिससे मरीज अपने लक्षण (बार बार खांसी आना, बार-बार छीक आना, सास फूलना आदि) द्वारा यह जान सकता हैं, कि उसकी बीमारी साधारण नही हैं, इसके लिए उसे एक विशेषज्ञ के चिकित्सा की आवश्यकता हैं I डॉ पाठक ने बताया – “एलर्जी, वायु प्रदूषण, धूल, धुएं या वायरस संक्रमण से होने वाली बार-बार की परेशानियाँ श्वसन तंत्र को प्रभावित कर सकती हैं और 80% एलर्जी के मरीज, अस्थमा के मरीज बन जाते है।“ डॉ पाठक आगे बताते हैं कि – “फास्ट फूड, अतिशीतल पेय पदार्थ अस्थमा के दौर का कारण बन सकता है, इसके अलावा लॉन्ग ड्यूरेशन ब्रेस्ट फीडिंग बच्चों को अस्थमा से बचाती है I”
इस रैली का समापन अस्सी घाट पर हुआ, जहाँ एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन डॉ. एस.के पाठक के नेतृत्व में किया गया, जिसमे लोगो का नि:शुल्क स्वास्थ्य परिक्षण जैसे नि:शुल्क परामर्श, फेफड़ो की नि:शुल्क जाँच, रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा, ब्लड प्रेसर, ब्लड सुगर इत्यादि का जाँच तथा नि:शुल्क दवा वितरण भी किया गया I इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में 173 लोगो के स्वास्थ्य का परिक्षण किया गया जिसमे स्थानीय नागरिक, यात्री, तथा मल्लाह (नाविक) शामिल थे, जिसमे 100 से भी ज्यादा लोगो को एलर्जी, सांस फूलने की बीमारी व उक्त रक्तचाप की बीमारी पायी गयी I इन मरीजो को निशुल्क दवा वितरण भी किया गया तथा फालोअप के लिए ब्रेथ ईजी अस्पताल पर बुलाया गया I
ब्रेथ ईजी के निदेशक डॉ एस.के पाठक ने बताया कि ब्रेथ ईजी जन जागरूकता के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाता रहता हैं जिसमे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, नि:शुल्क क्लिनिक, नि:शुल्क जन जागरूकता रैली, नि:शुल्क मोबाइल कैंप प्रमुख हैंI
राजेन्द्र प्रसाद घाट पे हुए नि:शुल्क चिकित्सीय शिविर का नेतृत्व डॉ एस. के पाठक एवं उनकी टीम द्वारा किया गया जिसमे डॉ प्रभाकर दुबे, डॉ इन्द्रपाल, विकास यादव, सुनील उपाध्याय, अभिषेक केशरी, तेज जायसवाल, अखिलेश, आकाश, सचिन, प्रकाश आदि लोग सम्मलित रहे I

  • Related Posts

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    लत को मारो लात तभी बनेगी बात “सिगरेट का धुआं आपको नहीं, आपके अपनों की खुशियों को जलाता है।” —- डॉ. एस.के पाठक “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर…

    Read more

    ब्रेथ ईज़ी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रामनगर’ में अब मैक्स , दिल्ली और एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएँ

    वाराणसी क्षेत्रीय निवासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के संकल्प के साथ, ब्रेथ ईज़ी हॉस्पिटल, रामनगर ने अपने चिकित्सा पैनल में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टरों को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया