*सीएचसी शिवपुर में दूरबीन विधि से सर्जरी प्रारंभ* *दूरबीन विधि से गाल ब्लैडर का किया गया आपरेशन*

जनपद के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर लगातार चिकित्सा उपकरणों एवं सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलने लगा है। इसी के तहत शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारनाथ में डॉ आर बी सिंह , चौकाघाट में डॉ राजीव रंजन एवं शिवपुर में तैनात सर्जन डॉ एस के यादव के द्वारा दूरबीन विधि से सर्जरी की जा रही है। बुधवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवपुर पर 37 वर्षीय शिवपुर निवासी एक महिला के पित्ताशय में पथरी का दूरबीन विधि से आपरेशन कर जान बचाई गई। मरीज को न सिर्फ अपने नजदीकी सेंटर पर लाभ मिला बल्कि अत्यधिक रुपये खर्च करने से भी बच गईं, इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने दी।

सीएमओ ने बताया कि लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी में पेट पर छोटे चीरे लगाए जाते हैं और पित्ताशय तक पहुंचने और निकालने के लिए बारीक सर्जिकल उपकरणों का उपयोग किया जाता है ,इस प्रक्रिया से पित्ताशय को बाहर निकाल दिया जाता है।लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी एक न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी तकनीक का उपयोग करती है, जिसमें केवल लगभग आधा से एक सेन्टी मीटर के छोटे चीरे लगाए जाते हैं, जिससे सर्जिकल घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं, रक्त कम निकलता है तथा दर्द भी कम होता है । मरीज को केवल एक से दो दिन अस्पताल में रहने की आवश्यकता होती है। उन्होंने ने यह भी कहा कि शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर वरूणा पार के शहरी एवं ग्रामीण आबादी के समीप स्थित है जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिल रहा है। इस सीएचसी पर सीजेरियन प्रसव की सुविधा के साथ-साथ सामान्य आपरेशन (जनरल सर्जरी) की सेवाएं लगातार दी जा रही है।

अधीक्षक डॉ मनोज दूबे ने बताया कि गाल ब्लैडर स्टोन की नि:शुल्क सफल सर्जरी की गई । महिला पुरी तरह स्वस्थ हैं। सर्जरी टीम में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ एस के यादव , निश्चेतक डॉ दिपेश, डॉ अरुण स्टाफ नर्स मधुमिता मिश्रा, प्रियंका सोनकर और प्रियंका सिंह शामिल रहे। उन्होंने ने बताया कि चिकित्सालय में और अधिक सुविधाएँ बढ़ाई जाएंगी, जिससे आगे मरीजों को और अधिक बेहतर सुविध मिल सके।

  • Related Posts

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    लत को मारो लात तभी बनेगी बात “सिगरेट का धुआं आपको नहीं, आपके अपनों की खुशियों को जलाता है।” —- डॉ. एस.के पाठक “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर…

    Read more

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया