आदि शङ्कराचार्य जयन्ती पर श्रीविद्यामठ में हुआ सौन्दर्य लहरी का पाठ, बटुकों ने किया चारों वेदोः का पारायण

*सौन्दर्य लहरी का विभिन्न रागों में दक्षिण भारत की साधिकाओं ने किया सस्वर पाठ*
आज आदि शंकराचार्य जयंती पर केदारघाट के बगल में स्थित श्रीविद्यामठ में शंकराचार्य जयंती मनाई गई।जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम हरि प्रकाश पाण्डेय जी ने दीप प्रज्ज्वलन किया।जिसके पश्चात श्रीशंकराचार्य वंदना,गुरुपाद पूजा,बटुकों द्वारा चारो वेदों का पारायण हुआ।साथ ही सौंदर्य लहरी का कर्नाटक शास्त्रीय संगीत के विभिन्न रागों द्वारा दक्षिण भारत की साधिकाओं ने सामूहिक सस्वर पाठ किया।

उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि सर्वविदित है कि आदि शंकराचार्य जब काशी आए थे तब एक कूप पर बैठकर उन्होंने सौंदर्य लहरी की रचना की थी।श्रीविद्यामठ में आज भी वह कूप मौजूद है।आज उस पौराणिक कूप का भी पूजन कर वहां पर आदि शंकराचार्य भगवान का विग्रह स्थापित किया गया।

समस्त कार्यक्रम में सर्वश्री:-साध्वी पूर्णाम्बा दीदी,साध्वी शारदाम्बा दीदी,सजंय पाण्डेय-मीडिया प्रभारी,ब्रम्ह्चारी परमात्मानंद,डॉ सावित्री पाण्डेय,डॉ लता पाण्डेय,पंदीपेश दुबे,बालेंदु नाथ मिश्र,पं किरण कुमार,रमेश उपाध्याय,पं सदानंद तिवारी,शिवाकांत मिश्र, आर्यन पाण्डेय,विनय तिवारी,ओम प्रकाश पाण्डेय आदि लोग सहित भारी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी किसी भी दशा में अर्ह मतदाता छूटने न पाए, यह अवश्य सुनिश्चित किया जाए: मंडलायुक्त वाराणसी/जौनपुर।…

    Read more

    पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के संदर्भ में प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पाद तथा गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु केंद्र एवं राज्य द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया को दी गयी जानकारी*

    पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के संदर्भ में प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पाद तथा गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु केंद्र एवं राज्य द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 9 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य