आईआईवीआर में हाइटेक सब्जी पौधशाला तकनीक पर प्रशिक्षण* *स्वस्थ सब्जी पौधशाला स्वस्थ फसल का आधार*

भा.कृ.अनु.प.-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी में हाइटेक-पौधशाला तकनीक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन हेतु मार्ग दर्शन किया। निदेशक महोदय ने कहा कि हाइटेक-पौधशाला से सब्जियों की खेती हेतु मौसम और बेमौसम में स्वस्थ्य रोग रहित पौध उपलब्ध करायी जायेगी इससे ग्रामीण आंचल में उद्यमिता का विकास भी होगा। यह प्रशिक्षण गुणवत्तायुक्त स्वस्थ पौध तैयार करने एवं ग्रामीण आंचल में महिलाओं हेतु रोजगार व आय सृजन में सहायक होगा।

इस प्रशिक्षण में गणेश और शिवगुरू स्व-सहायता समूह के महिला सदस्यों ने भाग लिया। श्रीमती रेखा सिंह ने गणेश समूह और श्रीमती शैलकुमारी ने शिवगुरू स्व-सहायता समूह, शाहंशाहपुर का प्रतिनिधित्व किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. हरे कृष्ण, प्रधान वैज्ञानिक ने हाइटेक-नर्सरी के विविध आयामों एवं आवश्यक सामग्रियों के उपयोग करने और पौध उगाने की तकनीकियों का प्रदर्शन किया। डॉ. सिद्धार्थ कुमार सिंह, प्रधान वैज्ञानिक ने सैद्धांतिक सत्र में प्रशिक्षणार्थियों को पौध उत्पादन तकनीकियों एवं सम्बन्धित समस्याओं का समाधान अति विस्तार से किया। डॉ. आत्मानंद त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक ने सब्जी पौधशाला में लगने वाले रोगों एवं कीटों के प्रबंधन की तकनीकियों को प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक सत्रों में विस्तार से बताया।

प्रशिक्षणार्थियों को पौधशाला में जैव नियंत्रकों का उपयोग कर विषमुक्त जैविक रूप से सब्जी पौध तैयार करने की विभिन्न विधियों को अपनाने की सलाह दिया। श्री ज्योति सिंह, उद्यान अधीक्षक, जिला उद्यान, वाराणसी ने प्रशिक्षणार्थियों का समन्वयन करते हुये कहा कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत पौध उगाने में होने वाले लाभ को 80:20 के अनुपात के हिस्सेदारी की बात बताई। इस कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. नीरज सिंह, प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. सिद्धार्थ कुमार सिंह, डॉ. हरे कृष्ण एवं डॉ.आत्मानंद त्रिपाठी ने किया।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 11 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 56 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 9 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 90 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया